Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Ramayana Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का तूफान! 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची, रणबीर कपूर की फिल्म ने रचा इतिहास

Ramayana Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का तूफान! 4 दिन में 500 करोड़ के करीब पहुंची, रणबीर कपूर की फिल्म ने रचा इतिहास

Ramayana Box Office Collection: 5 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में दर्शकों के बीच पहुंची है. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि विदेशों से 214 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 499.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

Written By:
Published: November 9, 2026 07:42:54 IST
Last Updated: November 9, 2026 07:42:54 IST

Mobile Ads 1x1

Ramayana: Rise of a Legend’ box office collections day 4: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘Ramayana: Rise of a Legend’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये की कमाई के करीब पहुंचकर सबको चौंका दिया है. भारत में भी फिल्म का नेट कलेक्शन 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार, 8 नवंबर को 56.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार की कमाई में गिरावट दर्ज की गई.

5 नवंबर को रिलीज हुई यह फिल्म हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में दर्शकों के बीच पहुंची है. फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि विदेशों से 214 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 499.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

चौथे दिन ‘Ramayana: Rise of a Legend’ ने कमाए 56.15 करोड़ रुपये

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रविवार को भारत में 21,719 शोज से 56.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. शनिवार की कमाई के मुकाबले इसमें 19.6 प्रतिशत की गिरावट आई है. हालांकि, तीसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था. रविवार के कलेक्शन के साथ फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 174 करोड़ रुपये हो गया. भाषाओं के हिसाब से देखें तो हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की. हिंदी में 17,714 शोज से 36.75 करोड़ रुपये आए. वहीं, कन्नड़ वर्जन ने 7.25 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन ने 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. तमिल से 3.15 करोड़ रुपये और मलयालम से 2.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. फिल्म की औसत कमाई प्रति शो करीब 25,853 रुपये रही. रविवार को फिल्म के लगभग 23,53,669 टिकट बिके. इसके साथ ही कुल टिकटों की बिक्री का आंकड़ा 93,41,698 तक पहुंच गया.

भारत में 200 करोड़ के पार पहुंचा नेट कलेक्शन

‘Ramayana: Rise of a Legend’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 238.85 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.फिल्म ने पहले दिन यानी गुरुवार को 64.85 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. हालांकि, शुक्रवार को इसकी कमाई घटकर 48.05 करोड़ रुपये रह गई. इसके बाद शनिवार को फिल्म ने जोरदार वापसी की और 69.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, रविवार को कमाई में फिर गिरावट देखने को मिली.

विदेशों में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन

रणबीर कपूर की इस फिल्म को विदेशी बाजारों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रविवार को फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 45 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 214 करोड़ रुपये हो गया.फिल्म की दुनियाभर की कमाई में भारत की हिस्सेदारी 57.1 प्रतिशत है, जबकि विदेशी बाजारों का योगदान 42.9 प्रतिशत है. इस तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है.

मलयालम वर्जन की ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा

फिल्म के चौथे दिन अलग-अलग भाषाओं के वर्जन की ऑक्यूपेंसी के आंकड़े भी काफी दिलचस्प रहे. मलयालम वर्जन ने सबसे ज्यादा 91.9 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की. इसके बाद तमिल वर्जन 87.5 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा.वहीं, कन्नड़ वर्जन की ऑक्यूपेंसी 75.9 प्रतिशत और तेलुगु वर्जन की 60.4 प्रतिशत रही. हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 29 प्रतिशत दर्ज की गई.फॉर्मेट के हिसाब से देखें तो हिंदी 3D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 36.97 प्रतिशत रही. इसके मॉर्निंग शो में 32.62 प्रतिशत, दोपहर के शो में 46.31 प्रतिशत और शाम के शो में 32 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. हिंदी 2D वर्जन की कुल ऑक्यूपेंसी 31.85 प्रतिशत रही.वहीं, तेलुगु 3D वर्जन ने 69.79 प्रतिशत की शानदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की. इसके दोपहर के शो में सबसे ज्यादा 85.18 प्रतिशत दर्शक पहुंचे.

दिवाली की छुट्टियों का मिला फिल्म को फायदा

फिल्म की शानदार कमाई के पीछे दिवाली का त्योहार भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है. ‘Ramayana: Rise of a Legend’ दिवाली से पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, रिलीज के चौथे दिन यानी 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा का अवसर था. त्योहारों के दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या बढ़ने का फायदा बड़े बजट की फिल्मों को अक्सर मिलता है.

फिल्म में भगवान राम और रावण के बीच की पौराणिक कथा को बड़े सिनेमाई स्तर पर दिखाया गया है. इसके पहले भाग में राजकुमार राम के शुरुआती जीवन और अयोध्या के उत्तराधिकारी के रूप में उनके सामने आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया है.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म के जरिए यश ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया है, जबकि रवि दुबे ने भी बड़े पर्दे पर अपना पहला कदम रखा है.

MORE NEWS