Hema Malini: आज यानी 15 जनवरी को BMC चुनाव का मतदान हुआ. उसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वहां मौजूद स्थानीय लोग अभिनेत्री हेमा मालिनी पर भड़क रहे हैं. देखें वीडियो.
हेमा मालिनी
Hema Malini Video: महाराष्ट्र BMC चुनाव के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी वोट डालने पहुंचीं और उन्होंने तस्वीरें भी खिंचाई. इसी वक्त वोट देने के लिए लाइन में खड़ा बुजुर्ग एक्ट्रेस को देखते ही उन पर भड़क गया है और हेमा मालिनी पर चिल्लाने लगा. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए आखिर क्या है पूरी बात.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हेमा मालिनी मीडिया से बात कर करती हुईं दिख रही हैं. उसी दौरान एक आम आदमी ने एक्ट्रेस को मिल रहे विशेष व्यवहार को लेकर उनसे सवाल किया. उस व्यक्ति ने कहा, ‘हम पिछले 60 सालों से यहां हैं और यहां पहली बार इतनी अराजकता फैली है. मैं सुबह 7:45 बजे से यहां हूं, और मैंने सुबह 9:30 बजे वोट डाला. कोई जवाबदेह नहीं है, कोई भी जिम्मेदार नहीं है. यहां तक कि कोई स्थानीय कर्मचारी भी मौजूद नहीं है.’ आपको बता दें कि यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मतदाता बहुत देर से वोटिंग के लिए लाइन में खड़े थे. लेकिन जैसे ही हेमा मालिनी वहां पहुंची, उन्हें तुरंत वोट डालने दिया गया. यह देख स्थानीय लोग भड़क गए.
अभिनेत्री ने ये सब सुनने के बाद इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बोला, ‘सभी लोगों को वोट देने के लिए आना चाहिए. जैसे अभी सुबह मैं आ गई हूं वोट देने. यह चुनाव मुंबई के हर नागरिक के लिए बहुत जरूरी है.’
बीएमसी चुनाव में कई कलाकारों ने भी वोट डाला. हेमा मालिनी के अलावा, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, सान्या मल्होत्रा, जॉन अब्राहम, तमन्ना भाटिया, श्रद्धा कपूर, जोया अख्तर, दिव्या दत्ता, नाना पाटेकर, परेश रावल, भाग्यश्री और विशाल ददलानी जैसे बॉलीवुड सितारों को भी मतदान केंद्रों पर वोट डालते देखा गया है.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…