<
Categories: मनोरंजन

मराठी एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार का छलका दर्द, PM मोदी और CM फडणवीस से रोते हुए लगाई गुहार -‘कुवैत में फंसे मेरे बेटे को बचा लीजिए’

मराठी एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार का बेटा युद्ध के कारण पिछले चार दिनों से कुवैत में फंसा हुआ है. एक्ट्रेस ने एक भावुक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम देवेंद्र फडणवीस से रोते हुए मदद मांगी है. उन्होंने सरकार से अपील की है कि उनके बेटे और वहां फंसे अन्य भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाया जाए.

मशहूर मराठी एक्ट्रेस विशाखा सुभेदार इन दिनों गहरे मानसिक तनाव और दुख से गुजर रही है. ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मध्य पूर्व में पैदा हुए तनाव की वजह से उनका बेटा अभिनय कुवैत में फंस गया है. अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे फूट-फूटकर रोते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मदद की अपील कर रही है.

युद्ध के कारण कुवैत में फंसा बेटा

विशाखा सुभेदार के अनुसार, उनका बेटा अभिनय उच्च शिक्षा के लिए लंदन जा रहा था.  कुवैत में उसकी फ्लाइट का ‘ले-ओवर’ था, लेकिन इसी बीच ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के कारण वहां की एयरस्पेस बंद कर दी गई. एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले चार दिनों से उनके बेटे सहित कई भारतीय वहां फंसे हुए है क्योंकि सभी उड़ानें रद्द कर दी गई है. एक्ट्रेस ने वीडियो में अपनी बेबसी जाहिर करते हुए कहा कि स्थिति अब गंभीर होती जा रही है और ड्रोन हमलों की खबरों ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है.

मोदी जी, आप ही आखिरी उम्मीद है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विशाखा सुभेदार हाथ जोड़कर सरकार से गुहार लगा रही है. उन्होंने कहा, मोदी जी और फडणवीस साहब, मेरा बेटा वहां संकट में है.  एयरलाइन ने उसे होटल में तो ठहराया है, लेकिन जिस तरह दुबई से भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया, उसी तरह कुवैत में फंसे मेरे बेटे और अन्य भारतीयों को भी वतन वापस लाने की व्यवस्था करें.  कई माताएं अपने बच्चों का इंतजार कर रही है, कृपया हमें इस मुश्किल से निकालें.

सोशल मीडिया पर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग

विशाखा का यह मार्मिक वीडियो सामने आने के बाद मराठी सिनेमा जगत के कलाकार और उनके फैंस भी समर्थन में उतर आए है.  लोग विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को टैग करते हुए कुवैत में फंसे भारतीयों को निकालने की मांग कर रहे है.  विशाखा की आंखों के आंसू और उनकी व्याकुलता देखकर हर कोई भावुक है और उनके बेटे की सुरक्षित घर वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है.
Mansi Sharma

Recent Posts

सोनभद्र में नई कार की खुशी मातम में बदली, बच्चों की झूठी चीख सुन शख्स की बेरहमी से पिटाई और गाड़ी के उड़ाए परखच्चे!

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: March 25, 2026 09:20:35 IST

पिघले हुए प्लास्टिक से ढका बदन, Urfi Javed ने ‘बैकलेस लीफ़’ ड्रेस पहनकर पार की बोल्डनेस की हदें, वायरल हुआ वीडियो!

अपनी बोल्डनेस और अनोखे आउटफिट्स के लिए मशहूर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर साबित…

Last Updated: March 25, 2026 09:01:05 IST

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है धुरंधर 2! 6 दिन में तोड़े इतने रिकॉर्ड?

Dhurandhar 2 Box Office Day 6: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 हर घंटे एक नया…

Last Updated: March 25, 2026 07:49:15 IST

Ram Navami 2026: अष्टमी और नवमी कब है? कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही समय, पूजन विधि और जरूरी नियम

Chaitra Navratri Ashtami Navami: चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी की तीथी को लेकर बहुत…

Last Updated: March 25, 2026 07:45:53 IST

हर तरफ लाश ही लाश…, करोल बाग में भयानक सड़क हादसा; डबल डेकर बस पलटने से मचा हड़कंप

Karol Bagh Bus Accident: हादसे की खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें…

Last Updated: March 25, 2026 07:55:16 IST

बिहार से लेकर दिल्ली तक…18 राज्यों में आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 March: देश के कई राज्यों में मार्च के आखिरी सप्ताह में…

Last Updated: March 25, 2026 07:39:40 IST