Hindi News / Live Update / Martyrs Day 2022

Martyrs Day 2022 बॉलीवुड एक्टर्स अजय देवगन और अनुपम खेर ने शहीद दिवस पर शहीदों को किया याद

इंडिया न्यूज, मुंबई: Martyrs Day 2022: आज देश में शहीद दिवस (Martyrs Day 2022) पर शहीदों के बलिदान को याद किया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शहीदों के द्वारा देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा कर दिए […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Martyrs Day 2022: आज देश में शहीद दिवस (Martyrs Day 2022) पर शहीदों के बलिदान को याद किया जा रहा है। ऐसे में इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स अपने चाहने वालों को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शहीदों के द्वारा देश के लिए अपनी जान की बाजी लगा कर दिए बलिदान को याद कर रहे हैं और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

वहीं एक्टर अनुपम खेर (Anupam kher) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर साझा किया हैं, जिसमें तिरंगे के साथ भगत सिहं, राजगुरू और सुखदेव की तस्वीरें नजर आ रही है। शहिदों को याद कर पोस्ट को शेयर कर अभिनेता ने लिखा, भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव को शहीद दिवस पर शत्-शत् नमन। इन तीनों ने एक भारत, एक इंडिया की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज के स्वतंत्र देश में हम सांस ले रहे हैं। उसके लिए दिल की आत्मा से आपका धन्यवाद। जय हिंद।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Ajay Devgn and Anupam kher-remember martyrs

वहीं, अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर शहीदों को नमन किया है। उन्होंने शहीदों को विचार को याद करते हुए इंस्टा. स्टोरी पर लिखा, शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की विचारधारा हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। साथ ही उन्होंने लिखा, दुश्मन आदमी को मार सकता है, उनके आर्दशों को नहीं। आपको बता दें, 23 मार्च, 1931 को भारत के तीन वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू ने हंसते हंसते फांसी की सजा को गले लगा लिया था। आजादी के बाद से देश भर में इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Read  More: The Kerala Story Teaser Out विपुल शाह की फिल्म में दिखाई जाएगी महिला तस्करी की स्टोरी

Read More:  Anupamaa Prequel on Disney Plus Hotstar अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगा शो !

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

Ajay DevgnAnupam KherShaheed Diwas

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue