<

आपकी गर्लफ्रेंड को बेहद पसंद आएगा मोहम्मद रफी का ये 60 साल पुराना गाना, रोज डे पर सरप्राइज के लिए है परफेक्ट

Mohammad Rafi Song on Rose Day: खुशी हो, नाराजगी हो या किसी से प्यार, हर तरह के इमोशन्स को बयां करने का सबसे अच्छा तरीका होता है गाना. आज रोज डे के दिन हम आपको मोहम्मद रफी का एक ऐसे गाने के बारे में...

Rose Day Special Song: आज 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में पार्टनर को स्पेशल फील कराने की अलग ही मजा होता है. अगर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो गानों के जरिए आप अपने दिल का हाल बयां कर सकते हैं. आज हम आपको मोहम्मद रफी के 60 साल पुराने गाने के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप अपने पार्टनर को डेडीकेट कर सकते हैं और उन्हें स्पेशल फील करा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं फिल्म सूरज के गाने ‘बहारों फूल बरसाओ’ की.

सुरों के बेताज बादशाह ने गाया गाना

सुरों के बेताज बादशाह मोहम्मद रफी ने 60 सालों पहले आइकॉनिक गाना ‘बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है’ गाया था. उन्होंने ये गाना फिल्म 1966 में रिलीज हुई सूरज के लिए गाया था. गाने के बोल और आवाज दोनों ही बेहद खूबसूरत है. इतना ही नहीं इस गाने को बेहद रोमांटिक तरीके से फिल्माया गया है. रोज डे पर ये गाना आप अपने पार्टनर को डेडिकेट कर सकते हैं, जिससे वे और भी स्पेशल फील कर सकते हैं. इस गाने की मदद से आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं और कुछ स्पेशल भी प्लान कर सकते हैं.

किस पर फिल्माया गया गाना?

फिल्म सूरज के गाने ‘बहारों फूल बरसाओ’ को 60 के दशक में मोहम्मद रफी ने गाया है और इसे शंकर जयकिशन ने संगीत दिया है. इस गाने के बोल हसरत जयपुरी ने लिखे और ये गाना 4 मिनट 33 सेकंड का है. इस गाने को एक्टर राजेंद्र कुमार और वैजयंती माला के लिए फिल्माया गया है. इस गाने में राजेंद्र और वैजयंती माला बगीचे में फूलों की बारिश के बीच रोमांस करते नजर आते हैं. ये बेस्ट रोमांटिक गानों में से एक माना जाता है. इस गाने को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर करोड़ों लोग देख चुके हैं. इस गाने की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. आप इस वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर को इस गाने के साथ सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं और अपने पार्टनर से दिल की बात कह सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Nainital Weather: किसानों का हुआ सब बर्बाद! नैनीताल में बारिश-ओलावृष्टि ने मचाई ऐसी तबाही, 70% फसल हुई नष्ट

Uttarakhand Weather: बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया और उनकी महीनों…

Last Updated: April 10, 2026 08:11:52 IST

सुहागरात से लेकर हनीमून तक पति ने छिपाई सच्चाई, दबाव डाला तो बोला- देवर के साथ सो जाओ

Agra Husband Wife disptue Case Incapacity Physical relationship: आगरा में शादीशुदा महिला ने अपने पति…

Last Updated: April 10, 2026 08:19:01 IST

MPPCB Vacancy: पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नौकरी पाने का मौका, आज से आवेदन शुरू, 177500 महीने की है सैलरी

Sarkari Naukri MPPCB AE Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MPPCB) में नौकरी (Govt Jobs)…

Last Updated: April 10, 2026 07:41:19 IST

Amir Khan Reena Datta Divorce: देवदास बन गए थे आमिर खान! हर रात एक बोतल खींच लेते थे; तलाक के बाद किस कदर टूटे थे एक्टर?

Amir Khan Reena Datta Divorce: बॉलीवुड में कई ऐसी शादियां हैं जो सफल नहीं रहीं…

Last Updated: April 10, 2026 07:20:37 IST

Assam HSLC Result 2026 Today: असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट asseb.in पर आज, इस Direct Link से करें चेक

Assam HSLC Result 2026 Today: असम बोर्ड कक्षा 10वीं (HSLC) का रिजल्ट आज जारी किया…

Last Updated: April 10, 2026 07:00:23 IST

Palash Muchhal: शादी टूटने के बाद फिर नजदीकियां? स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल के परिवार के इस वीडियो ने किया कन्फ्यूज

Palash Muchhal: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास को हाल ही में मुंबई के…

Last Updated: April 10, 2026 06:47:43 IST