होम / Most Admired Women 2021 टॉप 10 में प्रियंका चोपड़ा और एंजेलिना जोली ने बाजी मारी

Most Admired Women 2021 टॉप 10 में प्रियंका चोपड़ा और एंजेलिना जोली ने बाजी मारी

Prachi • LAST UPDATED : December 16, 2021, 5:05 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Most Admired Women 2021: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने ‘मोस्ट एडमायर्ड वुमन 2021’ की (Most Admired Women 2021) लिस्ट में टॉप-10 में जगह बना ली है। इस लिस्ट में एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) , स्कारलेट जॉनसन (Scarlett Johansson), एमा वॉटसन (Emma Watson) और टेलर स्‍व‍िफ्ट (Taylor Swift) का भी नाम है।

वही हॉलीवुड में नाम कमा रही बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा के हिस्से एक और उपलब्धि जुड़ गई है। एक्ट्रेस का नाम ‘मोस्ट एडमायर्ड वुमन 2021’ की लिस्ट में टॉप-10 में शुमार हो गया है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा बीते साल 2020 में 15वें नंबर पर थीं। प्रियंका के अलावा इस लिस्ट में एंजेलिना जोली, स्कारलेट जॉनसन, एमा वॉटसन और टेलर स्‍व‍िफ्ट का भी नाम है।

(Most Admired Women 2021) प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘The Matrix Resurrections’  भी रिलीज होने वाली है

प्रियंका चोपड़ा जहां इन दिनों अपने नए शो ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, वहीं जल्द ही उनकी फिल्म ‘The Matrix Resurrections’  भी रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में नंबर-1 की पोजिशन पर मिशेल ओबामा हैं। खास बात यह है कि YouGov के इंटरनैशनल सर्वे पर आधारित इस लिस्ट में पुरुषों की श्रेणी में बराक ओबामा टॉप पर हैं। YouGov के मुताबिक, इस सर्वे पर 38 देशों के 42,000 लोगों ने हिस्सा लिया। लिस्ट में एक और दिलचस्प बात यह है कि एंजेलिना जोली इसमें दूसरे पायदान पर हैं।

मिशेल के बाद लिस्ट में एंजेलिना का नाम है, जबकि तीसरे नंबर पर ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ-कक मोस्ट एडमायर्ड वुमन 2021 हैं। लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा जहां 10वें पायदान पर हैं, वहीं पाकिस्तनी मानवाधिकार कार्यकर्ता मलाल युसुफजई 9वें नंबर पर जगह बना पाई हैं। इन दोनों की ही रैकिंग में पिछले साल के मुकाबले 5-5 पायदान की बढ़ोतरी हुई है। यानी 2020 में मलाला 14वें पायदान पर थीं और प्रियंका 15वें पर।

Most Admired Women 2021 की पूरी लिस्ट:

1. मिशेल ओबामा
2. एंजेलिना जोली
3. क्वीन एलिजाबेथ कक
4. ओप्रा विन्फे्
5. स्कारलेट जॉनसन
6. एमा वॉटसन
7. टेलर स्विफ्ट
8. एंजेला मार्केल
9. मलाला युसुफजई
10. प्रियंका चोपड़ा
11. कमला हैरिस
12. हिलेरी क्लिंटन
13. ऐश्वर्या राय बच्चन
14. सुधा मुर्ती
15. ग्रेटा थनबर्ग
16. मेलनिया ट्रम्प
17. लिसा
18. ल्यू याइफे
19. यांग मी
20. जैसिंडा अर्डर्न

Read More: Miss Universe 2021 गाइडलाइन के अनुसार 7 दिन के लिए क्वारैंटाइन हुईं हरनाज संधू

Read More: Spider Man NO Way Home की टिकट के लिए शिल्पा शेट्टी ने किया डांस !

Read More: 72nd Berlin Film Festival में आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का होगा प्रीमियर

Read More: Vicky Kaushal And Katrina Kaif Wedding Reception 20 दिसंबर को होगा! इन स्टार्स को भेजा न्योता

Connect With Us : Twitter Facebook

 

 

 

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT