Live
Search
Home > मनोरंजन > मुगल-ए-आजम के डायरेक्टर ने की थीं 4 शादियां, बनाई थीं केवल 2 फिल्में, जानें दिलीप कुमार से क्या था रिश्ता?

मुगल-ए-आजम के डायरेक्टर ने की थीं 4 शादियां, बनाई थीं केवल 2 फिल्में, जानें दिलीप कुमार से क्या था रिश्ता?

मुगल-ए-आजम के डायरेक्टर के आसिफ ने इस फिल्म को बनाने में 12 साल से ज्यादा का समय लगाया था. वे एक निडर और जिद्दी फिल्ममेकर माने जाते थे. वो अपनी 4 शादियों के कारण भी चर्चा में रहे.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: March 9, 2026 12:34:13 IST

Mobile Ads 1x1

K Asif Death Anniversary: 1960 में रिलीज हुई मुगल-ए-आजम को क्लासिक कलेट माना जाता है. इस फिल्म में दिलीप कुमार, पृथ्वीराज कपूर और मधुबाला थीं. इस फिल्म को बनाने में लगभग 12 साल का समय लग गया. हैरानी की बात ये है कि के आसिफ ने अपने करियर में केवल दो ही फिल्में बनाईं. इनमें से मुगल ए आजम भी एक थी. हालांकि डायरेक्टर मुगल ए आजम के अलावा एक और कारण से चर्चा में रहे, वो थीं उनकी शादियां. दरअसल के आसिफ ने 4 शादियां की थीं. इनमें से उनकी एक पत्नी दिलीप कुमार की सगी बहन थीं. 

शूट के लिए भारतीय सेना का इस्तेमाल

आपको जानकर हैरानी होगी कि के आसिफ ने अपनी जिंदगी में केवल दो फिल्में डायरेक्ट कीं. उन्होंने मुगल ए आजम बनाने के लिए 13 साल का समय लिया. इस फिल्म के लिए वे गर्म रेत पर नंगे पैरों चले. उस दौर में उन्होंने एक गाने पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च कर दिए. मुगल ए आजम का गाना ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए उन्होंने 105 गानों को रेजेक्ट किया. इस फिल्म के लिए आसिफ ने भारतीय सेना के हाथी, घोड़े और सैनिकों का इस्तेमाल किया था. इसके लिए उन्होंने तत्कालीन रक्षामंत्री कृष्णा मेनन से इसकी परमीशन ली थी.

के आसिफ की शादियां

के आसिफ का जन्म 14 जून 1944 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ था. उनका बचपन काफी गरीबी में बीता. उन्होंने केवल 8वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की और इसके बाद वे मुंबई चले गए. लंबे समय तक उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. आसिफ अपनी मामी से ही प्यार कर बैठे थे. इसके कारण काफी विवादों का सामना करना पड़ा था. के आसिफ ने 4 बार शादी की थी. उन्होंने पहली शादी एक हिंदू लड़की से की थी. इसके बाद उन्होंने मुगल ए आजम में बहार का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निगार सुल्तान से शादी की. इसके बाद उन्होंने सबसे आखिरी में दिलीप कुमार की बहन अख्तर आसिफ से शादी की. इस तरह वे दिलीप कुमार के जीजा बन गए. 

के आसिफ का निधन

9 मार्च 1971 का वो दिन था, जब उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी. रिपोर्ट्स को मानें, तो दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ था. उस समय पर वो ‘लव एंड गॉड’ नाम की फिल्म पर काम कर रहे थे. उन्हें अब भी निडर और जिद्दी फिल्ममेकर के रूप में याद किया जाता है. 

MORE NEWS