हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने कर्नाटक के हुबली में एक कॉन्सर्ट किया. इस कॉन्सर्ट में एक बच्चा खो गया था, जिसे सोनू निगम ने उसके परिवार से मिलवाया. फैंस उनके इस काम से बेहद खुश हुए और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.
सोनू निगम ने खोए बच्चे की मदद की.
Sonu Nigam Concert: इन दिनों सिंगर सोनू निगम काफी चर्चा में हैं. वजह है उनका हालिया कॉन्सर्ट, जिसमें उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक खोए हुए बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाया है. उनके इस काम से लोग बहुत खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में कर्नाटक के हुबली में एक लाइव शो किया था. इस शो में लगभग 30 हजार लोग मौजूद थे. इसी भीड़ में एक बच्चा अपने परिवार से अलग हो गया. वो घबरा रहा था और काफी डर गया था. ऑर्गेनाइजर्स को जब बच्चे के खो जाने की बात पता चली, तो वे उसे स्टेज पर ले गए.
सोनू निगम को बच्चे के बारे में पता चला, तो उन्होंने अपने शो को बीच में ही रोककर बच्चे का हाथ पकड़ा. हाथ पकड़कर हिलाते हुए उन्होंने मस्ती भरे अंदाज में गाना गाया और उससे बातचीत की. इसी दौरान बच्चे के परिवार वाले भी पास में ही पहुंच गए और उसे ले गए. इस पूरे मामले की वीडियो सिंगर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि 30 हजार लोगों की भीड़ में श्री साईं खो गया था. वो डर रहा था और घबरा रहा था लेकिन मुझसे मिलने के बाद उसे डर नहीं लगा.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम ने अपना कॉन्सर्ट बीच में रोक दिया और बच्चे का नाम लेकर गाना गाया. सोनू ने गाया, ‘श्री साईं आ जाओ, मम्मी पापा इसको ले जाओ, इसके पापा मम्मी खो गए हैं, जल्दी आकर इसको ले जाओ.’ थोड़ी देर बाद सिंगर ने बच्चे से पूछा कि उसके मम्मी पापा कहां हैं, साथ ही उससे बोलने के लिए कहा कि मम्मी पापा मुझको ले जाओ, तो उसने कहा कि उसके मम्मी-पापा नहीं आए हैं. इस पर सिंगर ने मजाकिया अंदाज में कहा, तो हम किसे ढूंढ रहे हैं. इस पर बच्चे ने बताया कि वो अपने चाचू के साथ आया है.
इसके बाद सोनू निगम ने बच्चे के चाचू को स्टेज के पास आकर बच्चे को ले जाने को कहा. इसी बीच स्टेज के पीछे से आवाज आई कि बच्चे के चाचू मिल गए हैं. सोनू निगम बच्चे के साथ स्टेज के लास्ट तक आए और ऑर्गेनाइजर से कंफर्म किया कि वो बच्चे को उसके चाचू तक पहुंचा तो देंगे. साथ ही उन्होंने ये कंफर्म भी किया कि जो बच्चे का फैमिली मेंबर होने की बात कह रहा है, क्या वो शख्स सच में उसके चाचा हैं या नहीं? इस पर कॉन्सर्ट टीम ने उन्हें तसल्ली दी. सोनू निगम के इस जेस्चर ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया और वे उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…