<
Categories: मनोरंजन

जब पत्नी ने शरारती अंदाज में झटके अपने गीले बाल; तभी गीतकार ने लिखा सदाबहार रोमांटिक गाना, जो हो गया अमर

Na Jhatko Zulf Se...Song Secrets: हर फिल्मी गाने के पीछे एक कहानी होती है. एक ऐसा ही गाना 1964 में आई फिल्म का था. गीतकार अपनी पत्नी के गीले बालों से इतना प्रभावित हो गया कि उसने एक ऐसा रोमांटिक गीत लिख दिया, जो आज भी लोग गुनगुनाते नजर आते हैं.

Na Jhatko Zulf Se Paani Song Behind Story: फिल्मों के गाने लिखने के लिए कभी-कभी गीतकार को महीनों लग जाते हैं, तो कभी चंद मिनटों में ही गाने तैयार हो जाते हैं. सब कुछ शब्दों और भाव का खेल है. कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं घटती है कि तुरंत गीत तैयार हो जाते हैं और वो दर्शकों के दिलों में इस कदर उतर जाते हैं कि सालों-साल के लिए अमर रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बता जा रहे हैं, जो गीतकार राजेंद्र कृष्णन ने अपनी पत्नी से प्रभावित होकर लिखा था. वो 4 मिनट 24 सेकेंड का गीत 60 सालों बाद भी दर्शकों को उतना ही रोमांटिक लगता है. चलिए जानते हैं उस गाने और उसके पीछे की कहानी के बारे में. 

कौन सा है गाना?

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वह साल 1964 में आई फिल्म ‘शहनाई’ का गीत है. उसके बोल ‘ना झटको जुल्फ से पानी, ये मोती फूट जाएंगे..’. इसके बोल गीतकार राजेंद्र कृष्णन ने लिखे थे. वहीं इसे आवाज दी थी मोहम्मद रफी साहब ने. इसके अलावा इसमें संगीत देने का काम रवि शंकर शर्मा ने किया था. ये रोमांटिक गाना आज भी लोगों को मदहोश करता नजर आता है. 

पत्नी ने झटके गीले बाल, फिर निकला गीत…

‘ना झटको जुल्फ से पानी’ गाने के बोल लिखने के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. कहा जाता है कि गीतकार राजेंद्र कृष्णन जब भी कोई गीत लिखते थे तो वह अपने बेड पर आराम से बैठ कर लिखा करते थे. बताया जाता है कि एक दिन वह कुछ चिंतित थे. तभी उनकी पत्नी नहाकर कमरे में आईं और अपने गीले बालों को तौलिए से पोछने लगी. तभी कुछ पानी की बूंदे गीतकार के ऊपर पड़ी और कुछ उनके कागजों पर भी. इतना देखते ही उनकी पत्नी हंस पड़ी. लेकिन गीतकार के मन में तो कुछ और ही चल रहा था. इसके बाद राजेंद्र कृष्णन ने इस घटना को शब्दों में पिरो दिया और गाना लिख दिया ‘ना झटको जुल्फ से पानी..’. फिर इस गाने ने इतिहास रच दिया और इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया. 

कुछ दिनों में ही लिख देते थे गीत

गीतकार राजेंद्र कृष्णन के बारे में कहा जाता है कि निर्देशक उन्हें फिल्म के गाने लिखने के लिए महीने भर देते थे. लेकिन वह बाकी दिन मस्ती करते थे और आखिरी दिन गाना लिख देते थे. फिर वो गाने काफी हिट भी होते थे. 

फिल्म के बारे में

एस डी नारंग के निर्देशन में फिल्म ‘शहनाई’ का निर्माण किया गया था. फिल्म में बिश्वजीत चटर्जी, राजश्री और निरूपा राय अहम भूमिका में थी. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

PM Modi Speech: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हुआ उद्घाटन, यहां पढ़ें- पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi Speech: आज यानी शनिवार (28 मार्च, 2026) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन…

Last Updated: March 28, 2026 13:51:41 IST

5 करोड़ का खर्च 38 करोड़ की कमाई… 24 साल पुरानी वो डरावनी फिल्म, गाने आज भी हैं सुपरहिट

Bollywood Movie: सिनेमाई दुनिया में अक्सर कुछ ऐसी फिल्में आती हैं, जो इतिहास रचने का…

Last Updated: March 28, 2026 13:27:34 IST

नेपाल में सत्ता बदलते ही पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, युवाओं के खून और भ्रष्टाचार के दागों ने पहुंचाया सलाखों के पीछे!

नेपाल में सत्ता परिवर्तन के महज 24 घंटों के भीतर, पुलिस ने शनिवार सुबह (28…

Last Updated: March 28, 2026 13:18:17 IST

PM Kisan 23th Installment Date 2026: 23वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, कब आएंगे किसानों के खाते में 2000 रुपये?

PM Kisan 23th Installment Date 2026: विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद…

Last Updated: March 28, 2026 13:07:10 IST

IndiGo Emergency Landing: टल गया अहमदाबाद जैसा हादसा! मौत के मुंह से बाहर आए 160 यात्री,  IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से ही पूरे देश में…

Last Updated: March 28, 2026 13:19:37 IST

रशियन लड़की ने भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके, देख दीवाने हुए लोग, वीडियो हुआ वायरल

Russian Girl Viral Video: भोजपुरी गानों के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में…

Last Updated: March 28, 2026 13:03:34 IST