<
Categories: मनोरंजन

‘Naagin 7’ Feb 8 Written Update: नागिन का असली रूप देखकर डर से आर्यमान के छूटे पसीने, बदले और प्यार के बीच फंसी अहाना!

‘Naagin 7’ Feb 8 written update: एकता कपूर का नया सीरियल ‘नागिन 7’ लोगों को बोहद पसंद आ रहा हैं. धमाकेदार ट्विस्ट शो को मजेदार बना रहे हैं. बीते एपिसोड में आपने देखा कि आहाना ऋषभ पर वार करती है, वहीं उसे ऐसा करते हुए आर्यमान देख लेता है और आहाना का सच उसके सामने आ जाता है.

‘Naagin 7’ February 8 Written Update: एकता कपूर का नया सीरियल ‘नागिन 7’ टीवी पर जमकर धमाल मचा रहा है. शो को TRP में नंबर वन पर लाने के लिए मेकर्स खूब पसीना बहा रहे हैं. प्रियंका चाहर चौधरी के फेमस शो ‘नागिन 7’ के बीते एपिसोड में ड्रामा, बदला और प्यार का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है. ‘नागिन 7’ के फरवरी 8 के एपिसोड की शुरुआत होती है अनंता और अहाना के टकराव से होती है, दोनों के बीच का महौल बेहद गर्म हो जाता है. अनंता गुस्से में कहती है कि वो किसी भी कीमत पर आर्यमान को माफ नहीं करेगी, उसे अपने परिवार की मौत का हबर पल अच्छे से याद है वो कसम खाती है कि जो हो जाए वह आर्यमान बदला लेकर ही रहेगी और उसे दर्दनाक मौत देगी. वही एक और अनंता सामने आती है और उसे शादी की बधाई देतीऔर कहती है कि उसे अपना प्यार मिल गया, लेकिन यह सुनते हीअहाना भड़क जाती है और इस सच्चाई को मानने से इंकार कर देती है

बलजीत, परमीत और ऋषभ करते है एयरुल से नागमणि की डील

वहीं दूसरी ओर विलेन गैंग बलजीत, परमीत और ऋषभ एयरुल से नागमणि की डील फाइनल करने पहुंचते हैं. वहीं एयरुल तीनों को साफ कहता है कि उसे जल्द नागमणि चाहिए. एयरुल परमीत को मगरमच्छों वाली झील के पास ले जाता है और वहा जाकर धमकाने लगता है, मगरमच्छ परमीत के हाथ को काट लेता है और वह दर्द से चिल्लाता है, जिसके बाद बलजीत और ऋषभ की भी हवा टाइट हो जाती है और वहा डर का महौल बन जाता है. एयरुल धमकी देता है कि उसे किसी भी कीमत पर 4 दिन में नागमणि चाहिए, वरना अंजाम बेहद बुरा हो सकता है.

ऋषभ पर वार करती है आहाना

अगले सीन में दिखाया जाता है कि परमीत बेहद चालाकी से अहाना को उसके पिता के हीरे वाली बात में उलझा देता है. वीडियो कॉल पर अहाना अपने पिता से बात कर रही होती है, जिसमें उसके पिता अपनी नई गर्लफ्रेंड को एक कीमती हीरा देने की बात करते हैं, इसी बात को लेकर परमीत अहाना को भड़काता है कि उस हीरे को वो खुद ले ले. अहाना को भी लगने लगता है कि उस हीरे पर सिर्फ उसी का हक है. लेकिन पहले अहाना परमीत को मना करती है, क्योंकि उसे चोरी करना गलत लगता है, लेकिन धीरे-धीरे परमीत उसे ऐसा करने के लिए मना लेते है और वह गुफा में जाने को तैयार हो जाती है.  वहीं खदान में हीरे की तलाश करते हुए ऋषभ सब से अलग हो जाता है, लेकिन इ बात का पता अहाना को लगता है और वो उसका पीछा करती है और वहीं अपना नागिन रूप धारण कर लेती है। वह ऋषभ को उसे उसके सारे पाप याद दिलाती है कि कैसे उसके परिवार ने अहाना के पूरे परिवार को जान से मार दिया था, जिसके बाद ऋषभ अहाना से जान की भीख मांगता है, लेकिन अहाना का गुस्सा शांत नहीं होता और वह हमला कर देती है.

आर्यमान के सामने आती है आहाना की सच्चाई

जैसे ही अहाना गुफा से बाहर निकलती है, वैसे ही आर्यमान गुफा में आ जाता है और अहाना का असली नागिन रूप देख लेता है। लेकिन वो बहुत घबरा जाता है और वहाँ से तुरंत भाग जाता है। वहीं अहाना वापस परमीत और बलजीत के पास जाती है और ऋषभ के बारे में पूछने प अनजान बनने का नाटक करती है, लेकिन उस दौरान बस एक बात सोतच रही होती है कि वो आर्यमान को कैसे पकड़े, जिससे वो सबको सच ना बता पाए. वहीं आर्यमान भगता हुआ अपने ऑफिस जाता है और वहां नागिनों की किताब पढ़ता है, जो परमीत ने उसे दी होती है. वह सोच में पड़ जाता है कि जो उसने देखा, क्या वह सच था या उसका कोई भ्रम था. इसके बाद अहाना भी शिव मंदिर पहुंचती है और बहरानी को सब कुछ बताने लगती है। बहरानी इस बात से नाराज हो जाती है कि मौका मिलने पर भी उसने आर्यमान को खत्म क्यों नहीं किया। अहाना बताती है कि उसने कोशिश की थी, लेकिन वो वहाँ से भाग गया. लेकिन आर्यमान तभी मंदिर पहुंच जाता है और दोनों की बातें सुन लेता है वहां वह पुरानी नागिन रानियों की तस्वीरें भी देखता है और सारा राज समझने लगता है, वहीं अहाना और बहरानी भी आर्यमान के सामने सारी सच्चाई खोल देती हैं. अहाना  खंजर उठाती है, लेकिन वार करने से पहले उसके दिल में पुराना प्यार जाग उठता है यह देखकर बहरानी को बेहद गुस्सा आ जाता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST

एक थप्पड़ और पत्नी ने बदल दी पति की कुंडली, पहले पत्थर से ली जान, फिर लाश के साथ बिताई पूरी रात

Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…

Last Updated: April 11, 2026 23:20:58 IST

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST

Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा में भारी भीड़ बढ़ने से रजिस्ट्रेशन बंद, कल सुबह इस समय खुलेगा काउंटर

Vaishno Devi Yatra Update: माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते…

Last Updated: April 11, 2026 22:26:11 IST

नीतीश कुमार ने जाते-जाते कर दिया खेला, अब सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे निजी प्रैक्टिस

Nitish Kumar Big Decisions: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 22:13:08 IST

किसकी नजर में सीएम योगी आदित्यनाथ हैं ‘धुरंधर’, अखिलेश यादव के बारे में ये क्या कह दिया?

Pooja Pal on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी…

Last Updated: April 11, 2026 21:36:45 IST