प्रियंका चहर चौधरी का का रूप बदलने वाली नागिन के रूप में डेब्यू JioHotstar के लिए OTT पर सोने की खान जैसा साबित हुआ है. अपने लेटेस्ट सीजन के साथ शो ने ऑफिशियली डिजिटल स्पेस पर भी कब्जा कर लिया है और जमकर व्यूज बटोरे हैं.
नागिन 7 ओटीटी पर फैसला प्रियंका चाहर चौधरी
Naagin 7 OTT Verdict: एकता कपूर के टीवी शो नागिन को काफी पसंद किया जाता है. इसके सीजन 1 से अब सीजन 7 तक फैंस इसे देखना काफी पसंद करते हैं. ये सीरियल टेलीविजन के सबसे ज्यादा रेटिंग वाले शो में से एक रहा है. ये टीवी शो TRP चार्ट में टॉप पर रहा है. इस टीवी शो के लेटेस्ट सीजन 7 ने ऑफिशियली डिजिटल स्पेस पर भी कब्जा कर लिया है. प्रियंका चाहर चौधरी का नागिन के रूप में डेब्यू जियोहॉटस्टार के लिए OTT पर सोने की खान साबित हुआ है. रिलीज के चार सप्ताह में ही नागिन 7 के OTT व्यूअरशिप नंबर सामने आ गए हैं. Ormax के व्यूअरशिप डेटा के अनुसार शो ने जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के पहले महीने में ही 18.2 मिलियन व्यूज़ हासिल किए हैं.
नागिन 7 की शुरुआत जबरदस्त हुई. शो ने प्रीमियर हफ्ते में सबसे ज्यादा व्यूअरशिप रिकॉर्ड की. नागिन के सीजन 7 ने शो के पहले सप्ताह में 5.2 मिलियन की व्यूअरशिप हासिल की. दूसरे सप्ताह में 2.45 मिलियन व्यूअरशिप रही. तीसरे सप्ताह में शो ने 4 मिलियन व्यूज हासिल किए. वहीं चौथे सप्ताह में शो की व्यूअरशिप 4.5 मिलियन रही. इस सीजन ने व्यूअरशिप के मामले में अनुपमा और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को पछाड़कर नंबर 1 की पॉजिशन हासिल की थी.
इस सफलता का एक बड़ा श्रेय इस बार की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चहर चौधरी के फैनडम और नागिन के फैनडम के एक साथ आने को दिया जा रहा है. एक रियलिटी शो की चहेती से भारत की सबसे लोकप्रिय सुपरनैचुरल फ्रैंचाइज़ी की लीड एक्ट्रेस बनने तक प्रियंका ने हर जगह अपनी पहचान दी है. ये टीवी शो कलर्स टीवी पर नंबर गेम में टॉप पर रहने के साथ ही नागिन 7 ने JioHotstar पर भी इतनी बड़ी व्यूअरशिप हासिल की है.
बता दें कि प्रियंका चहर चौधरी को इस शो में तब कास्ट किया गया था, जब वह बिग बॉस में काम कर रही थीं. मौनी रॉय और तेजस्वी प्रकाश की जगह लेते हुए उन्होंने इस शो को OTT पर भी नंबर 1 शो बना दिया है. वहीं अगर इस टीवी शो की बात करें, तो नागिन 7 JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है. इसके सीजन 1 से 5 सीजन भी जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं.
Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…
Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…
China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…
IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…
Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…
Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…