<
Categories: मनोरंजन

Naagin 7: नागिन 7 में प्रियंका का लुक देख दंग रह गईं मौनी रॉय, दीं शुभकामनाएं, देखें वीडियो

नागिन 7 के दो एपिसोड रिलीज हो चुके हैं, जो फैंस को काफी पसंद आए. वहीं अब तीसरे एपिसोड के प्रोमो को रिलीज किया गया है. इस प्रोमो पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं. साथ ही मौनी रॉय ने भी शुभकामनाएं दी हैं.

Nagin 7: नागिन 7 यानी एकता कपूर के नागिन सीरियल का पार्ट-7 शुरू हो चुका है. इसके पहले दो एपिसोड रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें फैंस का काफी प्यार मिला. अब नागिन के फैंस इसके अगले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने इसके अगले एपिसोड के लिए प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी का लुक खतरनाक अंदाज में दिखाया गया है. इस प्रोमो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हर तरफ इसके वीएफएक्स, एक्टिंग और एक्शन को पसंद किया जा रहा है.

अगले एपिसोड के लिए प्रोमो रिलीज

अब मेकर्स ने इसके अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है. ये एपिसोड्स 3 और 4 जनवरी को रिलीज होंगे. नागिन-7 के इस नए प्रोमो में दिखाया गया है कि पूर्वी यानी प्रियंका चाहर चौधरीी का भेड़िए से सामना होता है. वो भेड़िया पूर्वी पर हमला कर देता है, जिससे वो बेहोश हो जाती है. इसके बाद अनगिनत सांप आकर पूर्वी को बहुत डंसते हैं. इससे पूर्वी के अंदर इतनी शक्ति आती है कि वो भेड़िए के ऊपर पूरे जोश के साथ हमला कर देती हैं. वो भेड़िए को एक मुक्का मारती हैं और इसके बाद दोनों में एक्शन देखने को मिलता है और भेड़िया ढेर हो जाता है.

इसके बाद पूर्वी सांप की तरह जीभ बाहर निकाल के फुसफुसाती नजर आती है. इस प्रोमो को शेयर करते हुए बैकग्राउंड में कहा जाता है कि 3 और 4 जनवरी की रात 8 बजे एक ऐसा हमला होगा, जो नागिन की शक्तियों को उजागर करेगा. 

मौनी रॉय ने किया कमेंट

इस प्रोमो पर कमेंट करते हुए मौनी रय ने कमेंट किया है. उन्होंने बेस्ट विशेज देते हुए लिखा कि ये अब तक का सबसे अच्छा सीजन हो. इसमें उन्होंने एकता कपूर और प्रियंका चाहर चौधरी को टैग करते हुए शुभकामनाएं दी थीं. बता दें कि नागिन एक ऐसा सीरियल है, जिसके पहले सीजन में नागिन की एक्टिंग की थी. यहीं से मौनी रॉय ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई.  

फैंस कर रहे तारीफ

वहीं इस पोस्ट पर फैन्स बढ़-चढ़कर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा मूवी से ज्यादा सुपर एक्शन है. वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मैंने नागिन 7 के दोनों एपिसोड देखे, जो काफी पसंद आए. एक यूजर ने सीरियल के वीएफएक्स की तारीफ की, तो दूसरे ने म्यूजिक की. एक यूजर ने लिखा कि इस बार नागिन 7 सच में ब्लॉकबस्टर होगी. वहीं फैंस प्रियंका चाहर चौधरी की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST

एक थप्पड़ और पत्नी ने बदल दी पति की कुंडली, पहले पत्थर से ली जान, फिर लाश के साथ बिताई पूरी रात

Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…

Last Updated: April 11, 2026 23:20:58 IST

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST

Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा में भारी भीड़ बढ़ने से रजिस्ट्रेशन बंद, कल सुबह इस समय खुलेगा काउंटर

Vaishno Devi Yatra Update: माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते…

Last Updated: April 11, 2026 22:26:11 IST

नीतीश कुमार ने जाते-जाते कर दिया खेला, अब सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे निजी प्रैक्टिस

Nitish Kumar Big Decisions: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 22:13:08 IST

किसकी नजर में सीएम योगी आदित्यनाथ हैं ‘धुरंधर’, अखिलेश यादव के बारे में ये क्या कह दिया?

Pooja Pal on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी…

Last Updated: April 11, 2026 21:36:45 IST