<
Categories: मनोरंजन

‘Naagin 7’ Spoiler 2 Feb 2026: महा सपेरा आहाना के बीच होगा बड़ा युद्ध, बड़े-बड़े जानवरों के तले कुचली जाएगी इच्छाधारी नागिन! अपकमिंग ट्विस्ट हिला देगा TRP

‘Naagin 7’ Spoiler 2 Feb 2026: एकता कपूर का नया सीरियल ‘नागिन 7’ अपने धनमाकेदार ट्विस्ट और टर्न से टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है और TRP में नंबर वन पर कब्जा बनाया हुआ. शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि महा सपेरा को आहाना का सच पता लग जाएगा और वो इच्छाधारी नागिन को काबू में लाने के लिए उसे बड़े-बड़े जानवरों के तले कुचलवाएगा,

‘Naagin 7’ Spoiler Upcoming Episode 2 Feb 2026: स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा एकता कपूर का नया सीरियल ‘नागिन 7’ इस समय अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न के साथ टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है, शो के मसालेदार और चटपटे ट्विस्ट ने टीवी की TRP लिस्ट में नंबर वन पर जगह बना ली है. प्रियंका चाहर के शो ‘नागिन 7’ में अब तक आपने देखा कि स्वर्णा अचानक अहाना नागिन के रूप में बदल जाती, जिसे देख समीर के होश उड़ जाते हैं. अहाना असली सच उसके सामने रख देती है और बताती है कि वह पूर्वी है, जो वापस अपना बदला लेने आई है. अहाना समीर पर हमला करती है और उसे मगरमच्छ के मुंह में फेंक देती है.

‘नागिन 7’ में आर्यमान ने की परिवारवालों को अहाना का सच  दिखाने की कोशिश

‘नागिन 7’ में दिखाया जा रहा है कि घर में शादी का माहौल है और इस दौरान आर्यमान को पूरा भरोसा है कि आज अहाना का असली चेहरा सबके सामने बेनकाब होने वाला है. आर्यमान कहता है कि अहाना, विक्रम के लायक नहीं है, वह पूरे परिवार को हॉल में इकट्ठा करता है और उसके पास अहाना को लेकर बड़ा सबूत है. आर्यमान टीवी पर पूल वाला वीडियो चलाने की तैयारी करता है, लेकिन उसी समय भरनी को खतरे का अंदेशा हो जाता है और वह अहाना को खबर कर देता है. परिवार वाले अहाना से सवालों की बौछार कर देते हैं और पूछते हैं कि क्या वह सच में नागिन है? एक पल के लिए अहाना अपना नागिन रूप भी दिखाती है और इस दौरान सबके चेहरों का रंग उड़ जाता है. लेकिन अगले ही पल दिखाया जाता है कि यह सब सिर्फ अहाना की कल्पना थी. वह हंसते हुए पूरा सीन पलट देती है और परिवार वालों को बताती है कि यह वीडियो AI से बना फर्जी वीडियो हैऐसे में आर्यमान की पूरी प्लानिंग धरी की धरी रह जाती है. लेकिन वो हार नहीं मानता और आहाना को सच सामने लाने के लिए कई आरोप लगाता है, लेकिन आहाना से सब डील करती है. 

‘नागिन 7’ का अपकमिंग ट्विस्ट फाड़ देगा TRP लिस्ट (‘Naagin 7’ Spoiler Today Episode 2 Feb 2026)

एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ के अपकमिंग एपीसोड में आप देखेंगे कि महा सपेरा को खतरे का अहसास होता है और उसे लगता है कि घर में नागिन की मौजूदगी है.  वह शक्तियों को महसूस करता हुआ अहाना के कमरे के पास जा पहुंचता है और खिड़की से शीशे में देखता है, तो उसे आहाना का नागिन रूप दिखता है, जिसके बाद उसके होश उड़ जाते हैं. महा सपेरा आहाना की सच्चाई पूरे घर के सामने बताने का सोचता है, लेकिन वो यह सोचता है कि इस नागिन का कुछ करना पड़ेगा कही यह भागना जाए, महा सपेरा आहाना को मंत्रों और जादुई भस्म से आहाना को कमरे में कैद कर देता है, ऐसे में अहाना को भी शक्तियों का एहसास होने लगता है, उसे लगता है कि कुछ गलत होने वाला है. सीरियल ‘नागिन 7’ के आने वाले एपिसोड के अपकमिंग ट्विसेट में आप देखेंगे कि अहाना को पता लग जाएगा कि महा सपेरा उसके खिलाफ चाल रच रहा है, वो उसे सबक सिखाएगी, वहीं महा सपेरा भी अपनी जादुई ताकतो का इस्तेमाल करेगा और दूसरे जानवरो को बुलाएगा, ऐसे में इच्छाधारी नागिन आहाना और उन जनवरो के बीच जबरदस्त मुकाबला होने वाला है. आहाना महा सपेरा बिल्कुल भी हार नहीं मानेगी. वहीं महा सपेरा नागिन से इस मुकाबले में अपनी जान गवाने वाला है. शो  के आने वाले एपिसोड में देखा दिलचस्प होगी की कैसे आहाना महा सपेरा का खेल खत्म करता है. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST