<
Categories: मनोरंजन

Naagin 7 TRP: अनुपमा को पीछे छोड़ टीआरपी में नंबर 1 पर आया नागिन, एक महीने में ही पहना नंबर 1 का ताज

एकता कपूर के नागिन सीजन 7 ने टीआरपी की लिस्ट में 'अनुपमा' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' को पीछे छोड़ दिया है. नागिन-7 ने टीआरपी में नंबर वन का खिताब अपने नाम कर लिया है.

TV Serial TRP List: कुछ समय पहले तक टीवी सीरियल टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ का जलवा देखने को मिल रहा था लेकिन स्मृति ईरानी के मचअवेटेड शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के आने के बाद वो जलवा फीका पड़ गया. क्योंकि सास भी कभी बहू थी ने टीआरपी लिस्ट के पहले नंबर से अनुपमा को हटा दिया और उस पर कब्जा कर लिया. हालांकि स्मृति ईरानी का जलवा भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका. 27 दिसंबर 2025 को नागिन का प्रीमियर रिलीज हुआ. वहीं इसके एपिसोड आने के बाद नागिन सीजन 7 ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी को पीछे छोड़ दिया है. अब नागिन-7 टीआरपी लिस्ट में पहले पायदान पर है. 

टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर नागिन

बता दें कि इस सप्ताह के टीआरपी चार्ट में नागिन 2.4 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है. इसके साथ ही क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 पहले नंबर पर था, जिसे नागिन ने पछाड़ दिया है. स्मृति ईरानी का शो पहले नंबर से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी को 2.2 रेटिंग मिली है. इसके बाद तीसरे नंबर पर अनुपमा है, जो कभी पहले नंबर पर हुआ करता था. अनुपमा को भी 2.2 की रेटिंग मिली है. टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर तुम से तुम तक है, जिसे 1.9 रेटिंग मिली है. पांचवें नंबर पर वसुधा  सीरियल है, जिसे 1.9 रेटिंग मिली है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी पहले नंबर से खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. हालांकि शो में अब नया ट्विस्ट आने वाला है, जिसके बाद रेटिंग में बदलाव आ सकता है. हाल ही में सीरियल का प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा गया कि तुलसी को बिजनेस की जिम्मेदारी दी जाएगी और मिहिर की जान पर खतरा मंडराने वाला है.

तीसरे नंबर खिसकी अनुपमा

हफ्तों तक लिस्ट में नंबर वन पर अपनी जगह बनाने वाले शो अनुपमा लिस्ट में तीसरी नंबर खिसक गया. नागिन 7 की लिस्ट में एंट्री होने से अनुपमा को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. 

टॉप 10 में कौन-कौन शामिल?

  • लिस्ट में चौथे नंबर पर शरद केलकर का सीरियल तुम से तुम तक है.
  • पांचवें नंबर पर वसुधा टीवी शो है.
  • छठे नंबर पर गंगा माई की बेटियों ने जगह बनाई है.
  • सातवें नंबर पर उड़ने की आशा टीवी सीरियल ने जगह बनाई.
  • आठवें पायदान पर लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट है.
  • नौवें पायदान पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’
  • वहीं 10वें नंबर पर जगधात्री पहुंच गया है.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Bill Gates Daughter: हर हफ्ते 3.5 लाख डॉलर..फिर भी नहीं पड़ते पूरे, बेटी की आदत से परेशान हुए बिल गेट्स; दे डाली चेतावनी

Bill Gates Warns Daughter: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स अपनी बेटी फोएबे के खर्चों से…

Last Updated: November 4, 2026 08:21:53 IST

Kanika Kapoor Separation: शादी के 4 साल बाद टूटा कनिका कपूर का रिश्ता, पति गौतम हाथीरमानी से अलग होने का किया ऐलान

Kanika Kapoor Separation: पॉपुलर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ने अपने पति और बिज़नेसमैन गौतम हाथीरमानी…

Last Updated: November 4, 2026 07:59:40 IST

Petrol Diesel Price 4 November 2026: कहीं महंगा तो नहीं हो गया तेल? जानें आपके शहर में आज कितने रुपये लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल?

Petrol Diesel Price 4 November 2026:4 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और…

Last Updated: November 4, 2026 07:41:20 IST

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST