<
Categories: मनोरंजन

Film on Naagin 7: थिएटर में तबाही मचाने आ रही नागिन? सीरियल के बाद फिल्म बनाएंगी एकता कपूर

एकता कपूर अब नागिन सीरियल के बाद फिल्म बनाने की तैयारी में हैं. प्रियंका चहार चौधरी और नमिक पॉल के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगा.

Ekta Kapoor Film on Naagin 7: इन दिनों एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो नागिन-7 टीआरपी में नंबर 1 पर है. शो काफी पॉपुलर हो रहा है. एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के साथ ही ईशा सिंह और नमिक पॉल की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. फैंस भी इस सीरियल को काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं एकता कपूर ने सीरियल नागिन को लेकर रिस्क लेने का फैसला किया है. जानकारी मिली है कि सीरियल ‘नागिन 7’ को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है. एकता कपूर इस सीरियल पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रही हैं. 

भारत में पुराना नहीं होगा नागिन का कॉन्सेप्ट

नागिन-7 की सफलता देखते हुए एकता कपूर ने नागिन के कॉन्सेप्ट पर फिल्म बनाने का मन बना लिया है. एकता का मानना है कि ये कॉन्सेप्ट भारत में पुराना नहीं होने वाला है. आने वाले समय में ये बॉलीवुड में भी धमाल मचा सकता है. हालांकि ये अभी केवल उड़ती-उड़ती खबर है. आधिकारिक तौर पर एकता कपूर की तरफ से अभी तक इसको लेकर 
कोई जानकारी नहीं दी गई है. इसके बावजूद भी फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.

टीआरपी में नंबर वन पर नागिन

इन दिनों टीवी शो नागिन-7 का बज बना हुआ है, लोगों को ये सीरियल इतना पसंद आ रहा है कि टीआरपी के मामले में क्योंकि सास भी कभी बहू थी और अनुपमा जैसे सीरियल भी इससे पीछे छूट गए हैं. इस सीरियल में प्रियंका चहार चौधरी और नमिक पॉल की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है. 

फिल्म में किसे मिल सकता है लीड रोल?

ऐसे में सोचने वाली बात ये है कि अगर एकता कपूर नागिन 7 शो पर फिल्म बनाती हैं, तो इसमें मेन कैरेक्टर में कौन रहेगा? अगर प्रियंका चहर चौधरी और नमिक पॉल का फिल्म के लिए सेलेक्शन होता है, तो नागिन फैंस की बल्ले-बल्ले हो जाएगी. हालांकि एकता कपूर फिल्म बनाएंगी, तो लीड रोल में किसे रखेंगी, ये तो देखने वाली बात होगी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST