Namita Thapar Video: शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर ने इंस्टाग्राम पर नमाज के फायदों के बारे में एक रील पोस्ट करने के बाद उन्हें मिल रही ऑनलाइन नफरत पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. इस पूरे मामले पर उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें लगभग तीन हफ़्तों से ऑनलाइन गालियों का सामना करना पड़ रहा है और ट्रोल करने वाले उनकी मां को भी निशाना बना रहे हैं.
इस वीडियो में वो समझाते हुए नजर आ रही है कि वह एक हेल्थकेयर प्रोफ़ेशनल हैं और उन्होंने पहले भी हिंदू रीति-रिवाजों और उनके फ़ायदों के बारे में रील बनाई हैं.
नमिता थापर ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर विरोध झेल रहीं नमिता थापर ने कहा कि उन्हें सालों से ट्रोल होने की आदत हो गई है, लेकिन उन्होंने यह वीडियो लोगों से यह अपील करने के लिए शेयर किया है कि जब भी वे कुछ गलत होते देखें तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं. इसको लेकर नमिता थापर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले 3 हफ्तों से लोग मुझे लगातार गाली दे रहे हैं. वे मेरी प्यारी मां के खिलाफ भी गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. किसलिए? सिर्फ नमाज के फायदों के बारे में एक रील बनाने के लिए? मैं एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल हूं.
मैंने हिंदू रीति-रिवाजों और उनके फायदों के बारे में भी कई रील बनाई हैं. हर योग दिवस पर मैं आसनों खासकर सूर्य नमस्कार पर कंटेंट बनाती हूं. तब किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी.
I left for bombay at 6.30 am like the hard working professional that I am & stopped the car at 7 am to make this reel as I’ve long realised that silence is not a virtue & one must speak up when they are disrespected. Yes if wrong things happen at any workplace that are against… pic.twitter.com/rvMSu0wXz0
— Namita (@namitathapar) April 20, 2026
समझाया रिलीजन का असली मकसद
इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि मुझे सिखाया गया था कि धर्म (Religion) में ‘R’ का मतलब सम्मान (Respect) होता है. क्या आप इसी तरह सम्मान दिखाते हैं, खासकर दो महिलाओं के प्रति? जब आरक्षण बिल पास नहीं होता तो हर कोई आवाज उठाता है, लेकिन जब दो महिलाओं का इस तरह अपमान होता है तो सब चुप क्यों हो जाते हैं? मैंने बहुत पहले सीख लिया था कि कोई भी आपके लिए नहीं बोलेगा. आपको खुद अपने लिए बोलना होगा. इसलिए मेरे सभी ट्रोल करने वालों से कहना है, कृपया जारी रखें. लेकिन याद रखें, हिंदू धर्म में ‘कर्म’ नाम का एक सिद्धांत है और मैं एक गर्वित हिंदू हूं. इसलिए अपने विवेक से आगे बढ़ें, क्योंकि भगवान सब देख रहे हैं.