Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > UP Crime News: रातभर मां को जगाती रहीं बेटियां, सुबह पति आया तो हुआ खौफनाक खुलासा! देवर ने कर अंधेरे में किया ऐसा कांड…

UP Crime News: रातभर मां को जगाती रहीं बेटियां, सुबह पति आया तो हुआ खौफनाक खुलासा! देवर ने कर अंधेरे में किया ऐसा कांड…

UP Crime News: फिरोजाबाद में ममेरे देवर पर भाभी की गला घोंटकर हत्या का आरोप है. रातभर तीन मासूम बेटियां मां को सोता समझकर जगाती रहीं. सुबह पति ने रसोई में शव देखा.

Written By:
Published: November 22, 2026 10:20:48 IST
Last Updated: November 22, 2026 10:20:48 IST

Mobile Ads 1x1

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नारखी थाना क्षेत्र के गांव कपावली ठार में शुक्रवार रात एक 24  साल महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. महिला के सिर और माथे पर भी चोट के निशान मिले हैं. आरोप है कि हत्या को महिला के ममेरे देवर ने अंजाम दिया. वारदात के समय घर में मौजूद तीनों मासूम बेटियों को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही. वे रातभर मां को सोता समझकर उसके पास जाती रहीं और उसे जगाने की कोशिश करती रहीं.

सुबह घर लौटे पति को रसोई में मिला पत्नी का शव

गांव कपावली ठार निवासी गौरव शर्मा शादियों में फूलों से सजावट का काम करते हैं. शुक्रवार शाम वह शाहपुर स्थित एक मैरिज होम में काम करने गए थे. शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब वह घर लौटे तो बेटियों ने दरवाजा खोला. गौरव ने पत्नी तनू शर्मा के बारे में पूछा तो बेटियों ने बताया कि मां रसोई में हैं. जब गौरव रसोई में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. तनू का शव वहां पड़ा था. उसके गले और माथे पर चोट के निशान थे. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची नारखी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बच्चियों को भेज दिया था कमरे में

इस घटना में सबसे दर्दनाक बात यह है कि घर में मौजूद तीनों बच्चियों को रात में हुई वारदात की जानकारी नहीं थी. पूछताछ के दौरान पांच वर्षीय बेटी सौम्या ने पुलिस को बताया कि रात में उनके चाचा घर आए थे. उन्होंने बच्चों को कमरे में भेज दिया था और खुद मां से तेज आवाज में बात कर रहे थे. बच्चियों को लगा कि उनकी मां सो रही है. वे रातभर मां को हिलाती और जगाने की कोशिश करती रहीं. उन्हें यह नहीं पता था कि उनकी मां की हत्या हो चुकी है.

पत्नी पर गलत नजर रखता था आरोपी

मृतका के पति गौरव ने पुलिस को बताया कि उनका ममेरा भाई रोहित, जो सिरसागंज के गुड़िया टीकुर का रहने वाला है, उनकी पत्नी तनू पर गलत नजर रखता था. वह तनू पर शादी करने का दबाव भी बनाता था. गौरव के मुताबिक, तनू ने पहले भी रोहित को इस बात पर फटकार लगाई थी और पूरे परिवार को इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद परिवार ने रोहित से संबंध तोड़ लिए थे. पति ने आरोप लगाया है कि इसी रंजिश में रोहित ने उनकी पत्नी की हत्या की है.

घर में नहीं थीं सास, इसी का उठाया फायदा!

गौरव ने बताया कि घर में पत्नी और तीन बेटियों के अलावा उनकी मां रानी देवी भी रहती हैं. शुक्रवार को रानी देवी अपनी मौसी रेखा के साथ मायके गुड़िया टीकुर गई हुई थीं. ऐसे में घर पर तनू अपनी तीनों बेटियों के साथ अकेली थी. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी को घर में सास के मौजूद नहीं होने की जानकारी थी. इसी का फायदा उठाकर वह घर पहुंचा और कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें: यूट्यूबर से मिलने चेन्नई से दिल्ली आया युवक, घर में घुसने पर हुई पिटाई; 7 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम

तीन बेटियों के सिर से उठा मां का साया

तनू की शादी वर्ष 2020 में गौरव शर्मा से हुई थी. उनकी तीन बेटियां हैं. सबसे बड़ी सौम्या पांच साल की, दूसरी परी चार साल की और सबसे छोटी आराध्या महज दो महीने की है. मां की मौत के बाद तीनों बच्चियां मां के प्यार से हमेशा के लिए वंचित हो गईं. गौरव ने आरोपी रोहित के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: जीजा का प्यार या रईसी का जलवा? सालों को पहनाई करोड़ों की नोटों वाली माला; मथुरा की शादी हुई वायरल!

MORE NEWS