<
Categories: मनोरंजन

Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की मौत प्राकृतिक नहीं? गोवा पुलिस ने दर्ज किया मामला, खुलने वाले हैं कई राज

Nana Patekar Death: अभिनेता नाना पाटेकर की गोवा में मौत के मामले में पुलिस ने अननेचुरल डेथ (अप्राकृतिक मृत्यु) का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Nana Patekar Death: मशहूर एक्टर नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को सुबह 5:20 बजे निधन हो गया. वे 75 साल के थे. वे गोवा के डोना पाउला में अपने घर पर थे, जब उन्हें ज़ोरदार कार्डियक अरेस्ट हुआ. उन्हें पास के मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लगभग 45 मिनट तक लगातार CPR दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ. शेखर साल्कर ने इसकी पुष्टि की. अभिनेता नाना पाटेकर की गोवा में मौत के मामले में पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत जांच शुरू कर दी है.

डॉक्टरों के मुताबिक, नाना पाटेकर को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मेडिकल भाषा में इसे ‘ब्रॉट डेड’ (Brought Dead) कहा जाता है. ऐसे मामलों में अस्पताल प्रशासन पुलिस को सूचना देता है और नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाती है. मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए मामला दर्ज किया जा सकता है और आवश्यकतानुसार पोस्टमॉर्टम कराया जाता है.

Nana Patekar

निधन का शुरुआती कारण

डॉक्टरों के अनुसार, शुरुआती तौर पर मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट होने की आशंका जताई जा रही है. बताया गया है कि नाना पाटेकर पहले से हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उनकी दवाइयां चल रही थीं. हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. इसके लिए गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) में पोस्टमॉर्टम कराया गया है.

क्या MLC का मतलब है कि मौत संदिग्ध है?

किसी केस को मेडिको-लीगल बताने का मतलब यह नहीं है कि मौत अप्राकृतिक या संदिग्ध थी. इसका सीधा सा मतलब है कि मौत से जुड़े मेडिकल फैक्ट्स को कानूनी प्रोसेस के हिस्से के तौर पर रिकॉर्ड और वेरिफाई किया जा रहा है. मेडिको-लीगल केस में पुलिस का काम मौत के हालात का रिकॉर्ड बनाना और अगर ज़रूरी हो तो जांच करना है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण के बारे में ज़्यादा पक्का मेडिकल नतीजा सामने आ सकता है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

UPI से पेमेंट करना कारोबारियों को पड़ेगा महंगा? हर बिजनेस ट्रांजैक्शन पर लग सकता है ₹5 चार्ज

UPI से बिजनेस पेमेंट करने पर हर ट्रांजैक्शन के लिए ₹5 चार्ज लग सकता है.…

Last Updated: November 19, 2026 09:40:16 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! 19 नवंबर को धड़ाम हुए दाम, जानें 1 किलो का नया भाव

Silver Price Today 19 November 2026: 19 नवंबर को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट…

Last Updated: November 19, 2026 09:38:16 IST

Watch Video: पत्नी को बिना बताए की दूसरी शादी, फिर मेरठ में मच गया संग्राम! ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला

Meerut Viral Video: मेरठ में पति की कथित दूसरी शादी को लेकर दो पक्षों में…

Last Updated: November 19, 2026 09:24:20 IST

Watch Video IND vs NZ 1st Test: अंपायर के फैसले से नाराज हुए शुभमन गिल, डीआरएस को लेकर मैदान पर हुई बहस

Shubman Gill Umpire Controversy: भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ एलबीडब्ल्यू अपील खारिज…

Last Updated: November 19, 2026 09:04:04 IST

सहारा निवेशकों के खाते में कब आएगा आपका पैसा? जानिए किस तरह चेक कर सकते हैं रिफंड का स्टेटस

सहारा निवेशकों को अब तक ₹10,037 करोड़ लौटाए गए हैं. 47 लाख से ज्यादा लोगों…

Last Updated: November 19, 2026 09:41:20 IST

MP Crime News: बहन के ससुराल वालों ने बीच सड़क पर कर दी भाई की हत्या! मंजर देखकर हर कोई हैरान, आरोपी अब भी फरार

MP Crime News: हरदा के गोदड़ी गांव में पुरानी रंजिश में मिस्त्री राकेश यादव की…

Last Updated: November 19, 2026 09:03:49 IST