<
Categories: मनोरंजन

Nana Patekar death: नाना पाटेकर के निधन से हिले सलमान खान, टाला मुंबई का बड़ा इवेंट, इस फिल्म में किया था साथ काम

Nana Patekar death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के 75 साल की उम्र में निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उनके निधन के बाद सलमान खान ने मुंबई में होने वाला अपना निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया. दोनों कलाकारों ने 1996 की फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' में साथ काम किया था. नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हुआ.

Nana Patekar death: नाना पाटेकर के अचानक निधन ने हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया है. 75 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड में शोक का माहौल है. इसी बीच नाना पाटेकर के साथ काम कर चुके सलमान खान ने भी उनके सम्मान में मुंबई में होने वाले अपने एक बड़े कार्यक्रम को टाल दिया. सलमान और नाना की जोड़ी ने साल 1996 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में साथ काम किया था.

नाना के निधन के बाद टाला सलमान का इवेंट

सलमान खान को गुरुवार को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में GB रियल्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था. यह इवेंट शाम 6 बजे से शुरू होना था और इसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं. लेकिन नाना पाटेकर के अचानक निधन की खबर सामने आने के बाद कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया. आयोजकों ने इसे दिवंगत अभिनेता के प्रति सम्मान के तौर पर टाला.

‘खामोशी’ में साथ नजर आए थे दोनों कलाकार

सलमान खान और नाना पाटेकर का रिश्ता फिल्मों से जुड़ा रहा है. दोनों ने संजय लीला भंसाली की 1996 में आई फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ में साथ काम किया था. फिल्म में नाना पाटेकर ने जोसेफ का किरदार निभाया था, जो मनीषा कोइराला के किरदार एनी के पिता थे. वहीं सलमान खान फिल्म में राज के रोल में नजर आए थे. फिल्म में सीमा बिस्वास भी अहम भूमिका में थीं. यह संजय लीला भंसाली के शुरुआती और चर्चित कामों में गिनी जाती है.

75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को गोवा स्थित उनके घर पर निधन हुआ. उन्हें सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल सहायता दी गई और करीब 45 मिनट तक उन्हें CPR देने की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. उन्हें सुबह करीब 5:20 बजे मृत घोषित किया गया. उनकी उम्र 75 साल थी.

निधन से चार दिन पहले ही सार्वजनिक कार्यक्रम में हुए थे शामिल

नाना पाटेकर का निधन उनके आखिरी सार्वजनिक कार्यक्रम के कुछ ही दिनों बाद हुआ. 4 अक्टूबर को उन्होंने गोवा के डोना पाउला में आयोजित सम्राट क्लब इंटरनेशनल के इंस्टॉलेशन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया था. यह उनकी आखिरी सार्वजनिक मौजूदगी में से एक थी. उनके निधन के बाद फिल्म जगत में उनके सहकर्मी और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

sharma ranjana

Recent Posts

Caught on Camera: ‘भाई, टोंटी बंद कर दो…’ घर में घुसकर बंदर ने पिया पानी और फिर मानी महिला की बात

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 19:07:34 IST

Delhi Crime News: एक्स्ट्रा छोले मांगने पर विवाद, 35 वर्षीय संदीप की चाकू मारकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…

Last Updated: October 29, 2026 18:48:48 IST

Caught on CCTV: 20 रुपये की कचौरी खा रहा था एजेंट, 20 लाख का थैला लेकर फुर्र हो गए चोर

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 18:40:44 IST

Kal Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 30 October 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल. मेष से मीन तक…

Last Updated: October 29, 2026 18:22:18 IST

Sanju Samson Stats: ओपनिंग में दमदार, नंबर-3 पर संघर्ष? आंकड़ों से समझें संजू की बल्लेबाजी का पूरा गणित

IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के लिए संजू…

Last Updated: October 29, 2026 18:11:53 IST

Caught on Camera: भोपाल के चौक बाजार में शातिर चोरी! मां की गोद में थी 8 महीने की बच्ची, गले से सोना काटकर ले गया युवक

Caught on Camera: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चौक बाजार से एक वीडियो सामने…

Last Updated: October 29, 2026 18:03:03 IST