<
Categories: मनोरंजन

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के लिए बॉलीवुड के सुपरहिट गाने अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करें. ढोली तारो से चोगाड़ा तक, जमकर करें डांस.

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि का त्योहार शुरू होते ही गरबा और डांडिया की धूम भी देखने को मिल रही है. रंग-बिरंगे कपड़े, हाथों में डांडिया और ढोल की थाप पर थिरकते लोग इस त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं. ऐसे में अगर आप भी गरबा नाइट में जमकर डांस करने की तैयारी कर रहे हैं, तो बॉलीवुड के ये सुपरहिट गाने आपकी प्लेलिस्ट में जरूर होने चाहिए. इन गानों पर दोस्तों और परिवार के साथ डांस करके नवरात्रि का मजा दोगुना कर सकते हैं.

ढोली तारो ढोल बाजे

सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म हम दिल दे चुके सनम का गाना ढोली तारो ढोल बाजे गरबा के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है. साल 1999 में रिलीज हुआ यह गाना आज भी नवरात्रि की रौनक बढ़ा देता है. पारंपरिक गरबा करने के लिए यह शानदार विकल्प है.

नगाड़ा संग ढोल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला का गाना नगाड़ा संग ढोल अपनी तेज धुन और शानदार डांस के लिए मशहूर है. गरबा नाइट में जोश भरने के लिए इसे जरूर बजाएं.

चोगाड़ा

आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की फिल्म लवयात्री का गाना चोगाड़ा नवरात्रि की प्लेलिस्ट के लिए बेहतरीन है. इसकी धुन पर गरबा करना लोगों को खूब पसंद आता है.

ढोलिडा

फिल्म लवयात्री का ढोलिडा भी गरबा और डांडिया के लिए शानदार गाना है. इसकी तेज बीट्स और गुजराती रंग आपको डांस फ्लोर पर थिरकने के लिए मजबूर कर सकते हैं.

सुन सजनी

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का सुन सजनी गरबा के लिए एक अच्छा विकल्प है. इसकी एनर्जेटिक धुन त्योहार का उत्साह बढ़ाती है.

उड़ी उड़ी जाए

शाहरुख खान और माहिरा खान की फिल्म रईस का यह गाना गुजराती संगीत और गरबा के रंग को खूबसूरती से पेश करता है. अगर आप अपनी प्लेलिस्ट में रोमांटिक अंदाज जोड़ना चाहते हैं, तो इसे शामिल करें.

कमरिया

फिल्म ‘मित्रों’ का ‘कमरिया’ अपनी तेज धुन और डांस बीट्स के लिए जाना जाता है. दोस्तों के साथ गरबा पार्टी में मस्ती करने के लिए यह अच्छा विकल्प है.

लहू मुंह लग गया

फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का ‘लहू मुंह लग गया’ भी गरबा के माहौल में चार चांद लगा सकता है. इसकी शानदार धुन पर पारंपरिक अंदाज में डांस का मजा लें. इस नवरात्रि अपनी प्लेलिस्ट में इन गानों को शामिल करें और गरबा नाइट को यादगार बनाएं. मां दुर्गा की भक्ति के साथ संगीत और डांस का यह संगम त्योहार की खुशियों को और बढ़ा देगा.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST