Live TV
Search
Home > मनोरंजन > Neha Dhupiya: मिस इंडिया का ताज जीता, बॉलीवुड में रखा कदम, फिर करण जौहर को कर दिया शादी के लिए प्रपोज!

Neha Dhupiya: मिस इंडिया का ताज जीता, बॉलीवुड में रखा कदम, फिर करण जौहर को कर दिया शादी के लिए प्रपोज!

नेहा धूपिया ने खूबसूरती के दम पर मिस इंडिया का ताज जीता और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. हालांकि वक्त के साथ उनकी पहचान सिर्फ एक्ट्रेस तक सीमित नहीं रही. वे अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने अपने पॉडकास्ट में तमाम राज खोले.

Written By:
Last Updated: August 27, 2026 11:52:02 IST

Mobile Ads 1x1

Neha Dhupiya: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया को उनकी एक्टिंग से ज्यादा बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है. नेहा धूपिया ने खूबसूरती के दम पर मिस इंडिया का ताज जीता और पिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. हालांकि वक्त के साथ उनकी पहचान सिर्फ एक्ट्रेस तक सीमित नहीं रही. वे कभी अपनी बेबाक राय को लेकर चर्चा में रहने वालीं नेहा ने इंटरव्यू और पॉडकास्ट की दुनिया में भी अलग पहचान बनाई. आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं. 

बचपन से बनना चाहती थीं मॉडल

नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि में हुआ था. उनके पिता भारतीय नौसेना में अधिकारी थे. उनका बचपन अनुशासन और अलग-अलग शहरों के माहौल में बीता. इसके बाद वे पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गईं. यहीं से उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. साल 2002 ने उनकी जिंदगी बदल दी. नेहा ने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2002 का खिताब जीता. इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

फिल्मों और फिर इंटरव्यू और पॉडकास्ट

मिस इंडिया बनने के बाद नेहा ने फिल्मों की तरफ रुख किया. साल 2003 में उन्होंने ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद ‘क्या कूल हैं हम’, ‘चुप चुप के’, ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘दे दना दन’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग से पहचान बनाई. हालांकि नेहा ने खुद को सिर्फ ग्लैमरस किरदारों तक सीमित नहीं रखा. हालांकि नेहा की असली पॉपुलैरिटी सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि उनके बेबाक अंदाज से बनी. इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनका चैट शो ‘नौ फिल्टर नेहा’ रहा. इसी शो के दौरान करण जौहर से जुड़ा वह मजेदार किस्सा भी सामने आया, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं.

करण जौहर को किया प्रपोज!

नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने करण जौहर को अलग-अलग जगहों पर तीन बार मजाक में शादी के लिए प्रपोज किया था. हालांकि करण ने हर बार उनका प्रपोजल ठुकरा दिया. नेहा ने बताया था कि करण ने उन्हें मना करने की कई वजहें बताईं. जिनमें से एक वजह तो इतनी मजेदार थी कि खुद नेहा भी उसका जिक्र करते हुए हंस पड़ीं. करण ने कहा था कि तुम्हारा फिगर मुझे पसंद नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि करण और नेहा की दोस्ती इसके बाद भी बरकरार रही. साल 2018 में नेहा ने अभिनेता अंगद बेदी से बेहद निजी समारोह में शादी की थी और करण ने भी इस शादी में अहम भूमिका निभाई. 

MORE NEWS