<
Categories: मनोरंजन

Neha Dhupiya: मिस इंडिया का ताज जीता, बॉलीवुड में रखा कदम, फिर करण जौहर को कर दिया शादी के लिए प्रपोज!

Neha Dhupiya Birthday | Neha Dhupiya Birthday Special: नेहा धूपिया ने खूबसूरती के दम पर मिस इंडिया का ताज जीता और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. हालांकि वक्त के साथ उनकी पहचान सिर्फ एक्ट्रेस तक सीमित नहीं रही. वे अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने अपने पॉडकास्ट में तमाम राज खोले.

Neha Dhupiya Birthday | Neha Dhupiya Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया को उनकी एक्टिंग से ज्यादा बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है. नेहा धूपिया ने खूबसूरती के दम पर मिस इंडिया का ताज जीता और पिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. हालांकि वक्त के साथ उनकी पहचान सिर्फ एक्ट्रेस तक सीमित नहीं रही. वे कभी अपनी बेबाक राय को लेकर चर्चा में रहने वालीं नेहा ने इंटरव्यू और पॉडकास्ट की दुनिया में भी अलग पहचान बनाई. आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं. 

बचपन से बनना चाहती थीं मॉडल

नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि में हुआ था. उनके पिता भारतीय नौसेना में अधिकारी थे. उनका बचपन अनुशासन और अलग-अलग शहरों के माहौल में बीता. इसके बाद वे पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गईं. यहीं से उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. साल 2002 ने उनकी जिंदगी बदल दी. नेहा ने फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2002 का खिताब जीता. इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

फिल्मों और फिर इंटरव्यू और पॉडकास्ट

मिस इंडिया बनने के बाद नेहा ने फिल्मों की तरफ रुख किया. साल 2003 में उन्होंने ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद ‘क्या कूल हैं हम’, ‘चुप चुप के’, ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, ‘सिंह इज किंग’ और ‘दे दना दन’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग से पहचान बनाई. हालांकि नेहा ने खुद को सिर्फ ग्लैमरस किरदारों तक सीमित नहीं रखा. हालांकि नेहा की असली पॉपुलैरिटी सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि उनके बेबाक अंदाज से बनी. इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनका चैट शो ‘नौ फिल्टर नेहा’ रहा. इसी शो के दौरान करण जौहर से जुड़ा वह मजेदार किस्सा भी सामने आया, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं.

करण जौहर को किया प्रपोज!

नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने करण जौहर को अलग-अलग जगहों पर तीन बार मजाक में शादी के लिए प्रपोज किया था. हालांकि करण ने हर बार उनका प्रपोजल ठुकरा दिया. नेहा ने बताया था कि करण ने उन्हें मना करने की कई वजहें बताईं. जिनमें से एक वजह तो इतनी मजेदार थी कि खुद नेहा भी उसका जिक्र करते हुए हंस पड़ीं. करण ने कहा था कि तुम्हारा फिगर मुझे पसंद नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि करण और नेहा की दोस्ती इसके बाद भी बरकरार रही. साल 2018 में नेहा ने अभिनेता अंगद बेदी से बेहद निजी समारोह में शादी की थी और करण ने भी इस शादी में अहम भूमिका निभाई. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Kab Hai Radha Ashtami 2026: जन्माष्टमी के बाद राधा अष्टमी क्यों? 15 दिन का ये कनेक्शन है बेहद खास, जानें पूरी वजह

Radha Ashtami 2026 Date: राधा अष्टमी 2026 में 19 सितंबर को मनाई जाएगी. यह पर्व…

Last Updated: September 16, 2026 15:48:13 IST

‘लेडी सुपरस्टार’ का 38 साल पुराना गाना, जो आज भी शादी-पार्टियों की है शान, अनु मलिक की आवाज नाचने पर करती है मजबूर

Evergreen Bollywood Songs: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी को लेडी सुपरस्टार कहा जाता है. एक समय था,…

Last Updated: September 16, 2026 15:42:59 IST

भाग्यश्री की गणपति आरती ने सांगली में शाही परिवार में विवाद; पिता बोले, ‘आदित्यराज ही एकमात्र उत्तराधिकारी…’

अभिनेत्री भाग्यश्री की सांगली स्थित अपने परिवार के गणपति उत्सव में वापसी ने परंपरा, उत्तराधिकार…

Last Updated: September 16, 2026 15:37:10 IST

Agra: ‘मेरी पत्नी मुझे पीटती है’: दो पति पहुंचे आगरा पुलिस स्टेशन, अपनी पत्नियों से सुरक्षा करने की लगाई गुहार

दो पति अपनी पत्नियों से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आगरा के एकता पुलिस स्टेशन…

Last Updated: September 16, 2026 15:14:28 IST

Bigg Boss 20: 5 महीने में क्यों टूटी शादी, ईशा रिखी ने खोली बादशाह की पोल; आखिर कैसे धोखा देते हुए पकड़े गए सिंगर?

Bigg Boss 20: ईशा रिखी ने बिग बॉस 20 में पुराने रिश्ते को लेकर बात…

Last Updated: September 16, 2026 15:13:50 IST