नेहा कक्कड़ की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है. नेहा कक्कड़ ने काम और रिश्तों से ब्रेक लेने की बात कही, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने अपनी यह पोस्ट डिलीट कर दी थी.
bollywood
Instagram Post : अपनी आवाज़ से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ इस समय चर्चा में है. नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा जिसे पढ़कर उनके फैंस चिंता में पड़ गए है. नेहा ने लिखा कि वह अब अपनी जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेना चाहती है.
नेहा ने पोस्ट में क्या लिखा था?
नेहा कक्कड़ ने अपनी पोस्ट में लिखा ,मैं अपनी जिम्मेदारियों, अपने रिश्तों और अपने काम से एक छोटा सा ब्रेक लेना चाहती हूं. मुझे थोड़ा समय चाहिए. इस पोस्ट को देखकर फैंस को लगा कि नेहा शायद मानसिक थकान महसूस कर रही है या उनके निजी जीवन में कुछ तनाव चल रहा है.
डिलीट कर दी पोस्ट
हैरानी की बात यह थी कि पोस्ट डालने के कुछ ही मिनटों बाद नेहा कक्कड़ ने उसे अपने अकाउंट से (delete) कर दिया. लेकिन तब तक इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट (screenshot)सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे. फैंस अब ये सोचकर परेशान है कि आखिर नेहा ने ऐसा क्यों लिखा और फिर उसे डिलीट क्यों कर दिया.
क्या यह कोई पब्लिसिटी स्टंट था?
सोशल मीडिया पर लोग अलग -अलग बातें कर रहे है. कुछ फैंस नेहा कक्कड़ कि सेहत और उनकी शादी को लेकर सवाल उठा रहे है, तो कुछ लोगों का मानना है कि यह उनके किसी आने वाले नए गाने या प्रोजेक्ट को प्रमोट करने का एक तरीका भी हो सकता है. फिलहाल, नेहा कक्कड़ की तरफ से इस बारे में कोई और सफाई नहीं आई है.
Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…
PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…
Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…
KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…
Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…
Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…