डायने वॉरेन को 1987 से अब तक 17 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला, लेकिन हर बार उनको असफलता ही हाथ लगी.
डायने वॉरेन
ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है. इनमें से कई कलाकार और सिंगर्स ऐसे भी हैं जिनका नाम नॉमिनेशन लिस्ट में था, लेकिन ऑस्कर उनके हाथ नहीं लग सका.
इसी लिस्ट में शामिल हैं गीतकार डायने वॉरेन. डायने वॉरेन को 1987 से अब तक 17 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेशन मिला, लेकिन हर बार उनको असफलता ही हाथ लगी. पुरस्कार किसी और की झोली में चला गया.
68 वर्षीय अमेरिकी गीतकार डायने वॉरेन ने 1987 में पहली बार ऑस्कर के लिए नामांकन पाया था. फिल्म ‘मैनिक्विन’ का गाना “Nothing’s Gonna Stop Us Now” के लिए उन्हें पहला नामांकन मिला था, लेकिन ऑस्कर उन्हें नहीं मिल सका. तब से वे लगातार बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नामांकित होती रहीं. 2026 के 98वें ऑस्कर में “Dear Me” गाने से 17वां नॉमिनेशन मिला, लेकिन इस बार भी ऑस्कर उनके पास नहीं आया.
उनके कई गाने जैसे ‘Armageddon’, ‘Pearl Harbor’ और ‘The Six Triple Eight’ हॉलीवुड हिट्स में शुमार हैं और ग्रैमी, गोल्डन ग्लोब जैसे कई अवॉर्ड जीत चुके हैं, लेकिन ऑस्कर का सपना अभी भी अधूरा है.
इस बीच, डायने ने अभी तक हिम्मत नहीं हारी है, क्योंकि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, “खैर, कम से कम मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हूँ! और मैंने आज रात एक नया रिकॉर्ड बनाया!! लेकिन आप मुझे जानते हैं, अगर आप मुझे चाहेंगे तो मैं वापस आऊंगी!!!”
नेटिजन्स ने उनके इस पोस्ट पर मिश्रित रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा, “सबसे कंसिस्टेंट आर्टिस्ट!” वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने सहानुभूति भरा कमेंट किया, “ऑस्कर को शर्म आनी चाहिए.” कई मीम्स में उन्हें ‘फोरएवर ब्राइड्समेड’ कहा गया.
KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…
5 kg Gas Cylinder: दिल्ली में LPG के नियम बदले! CM रेखा गुप्ता ने गोदामों…
Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…