<
Categories: मनोरंजन

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी ‘आयतुल्ला खामेनेई’ की मौत के बाद वीडियो शेयर कर की शांति की अपील

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और आयतुल्ला खामेनेई की मृत्यु के बाद नोरा फतेही ने शांति की अपील की है. उन्होंने वीडियो साझा कर कहा कि लोग डर में जी रहे है और अब मासूमों की जान नहीं जानी चाहिए. नोरा ने 'न्यू वर्ल्ड ऑर्डर' का जिक्र करते हुए लोगों से एकजुट रहने को कहा.

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध के हालातों और ईरान के शीर्ष नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की रिपोर्टों के बाद पूरी दुनिया में हलचल है.  इस बीच, दुबई में रहने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी चिंता व्यक्त की है और लोगों से एकजुट रहने की अपील की है.

हम थक चुके है, अब शांति चाहिए

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि वे इस समय भारत में है और सुरक्षित है, लेकिन मिडिल ईस्ट के हालातों को देखकर उनका दिल दहल गया है.  उन्होंने कहा, हम हर साल केवल युद्ध, अशांति और मासूमों की जान जाते हुए देख रहे है.  लोग कल को लेकर डरे हुए है.  हम बस शांति से जीना चाहते है और अपना काम करना चाहते है.

‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ और बदलती दुनिया पर चर्चा

नोरा ने अपने वीडियो में एक गहरी बात भी कही.  उन्होंने संकेत दिया कि दुनिया में सत्ता का एक बड़ा बदलाव (Shift of Power) होने वाला है और एक ‘नया विश्व क्रम’ (New World Order) उभर सकता है.  उन्होंने चेतावनी दी कि चीजें बेहतर होने से पहले और भी खराब हो सकती है, इसलिए लोगों को आध्यात्मिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है.

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

नोरा के इस वीडियो पर नेटिज़न्स की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है. जहां उनके कुछ फैंस शांति की अपील का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उन्हें अंतरराष्ट्रीय राजनीति और संवेदनशील मुद्दों पर बयान न देने की सलाह दे रहे है.  कुछ यूजर्स ने उनकी ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’ वाली टिप्पणी को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया है.

पृष्ठभूमि: क्यों बढ़ा तनाव?

खबरों के अनुसार, 28 फरवरी 2026 को एक अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसकी पुष्टि 1 मार्च को ईरानी मीडिया ने भी की.  इसके बाद से ही पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है और भारत सहित कई देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST

Tim David का अजीब रवैया! गेंद उठाकर रख ली, अंपायर बार-बार मांगता रहा… आखिर क्या है पूरा मामला?

MI vs RCB: बीच मैदान पर टिम डेविड की अंपायर से तीखी बहस! गेंद बदलने…

Last Updated: April 12, 2026 23:07:54 IST

Guna Crime: खाकी बेबस, गुंडे बेलगाम! थाने के सामने पुलिसकर्मी को पीटा, MP में नशेड़ियों का सरेआम तांडव

Guna Police Constable Beaten: बदमाशों को अब पुलिस की वर्दी का कोई डर नहीं रहा.…

Last Updated: April 12, 2026 22:54:22 IST

बिजली का झटका खाकर भी नहीं छोड़ा दोस्त का साथ, जांबाज लड़के ने अपनी जान पर खेलकर बचाई दोस्त की जिंदगी!

एक दोस्त ने निस्वार्थ बहादुरी का परिचय देते हुए अपने दोस्त को बिजली के हाई-वोल्टेज…

Last Updated: April 12, 2026 23:06:57 IST