<
Categories: मनोरंजन

नोरा फतेही दोहरी मुसीबत में…’सरके चुनर तेरी’ से आन पड़ी ऐसी आफत, मनोरंजन जगत में मची हलचल

Sarke Chunar Teri Controversy: हाल ही में रिलीज हुए गाने 'सरके चुनर तेरी' को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा. अभिनेत्री नोरा फतेही दोहरी मुसीबत में फंसती दिख रही हैं. अब क्या हुआ नया कांड.

Nora Fatehi: आगामी फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा. इसके चलते मेकर्स को गाना गाना डिलीट करना. नोरा फतेही पर फिल्माए गए इस गाने को लेकर अब अभिनेत्री भी बुरी तरह फंसती नजर आ रही है. पहले राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने नोरा फतेही को तलब किया. अब उनपर एक और मामला दर्ज हो गया है. पढ़ें पूरी खबर?

मुस्लिम संघठन ने जारी किया फतवा

एएनआई के अनुसार, मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने गाने में अश्लील डांस स्टेप्स और आपत्तिजनक कंटेट पर आपत्ति जताते हुए नोरा फतेही पर फतवा जारी किया. उत्तर प्रदेश के मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ऐसी सामग्री अश्लीलता को बढ़ावा देती है और नैतिक मूल्यों के विरुद्ध है. इस दस्तावेज में इस्लामी शिक्षाओं का भी उल्लेख किया गया है. इतना ही नहीं, फतवे में आगे कहा गया है कि कलाकार चाहे किसी भी धर्म का हो, अगर वह इस तरह के काम करेगा, जैसा कि नोरा फतेही के मामले में देखा गया. तो वह इस्लामी उसूलों के खिलाफ है. संस्था ने सरकार से अपील की कि ऐसे अश्लील कंटेंट को तुरंत बैन किया जाए और इसे बहिष्कार करें.
 

NCW ने भेजा समन

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने के निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. आयोग ने साफ किया कि अभिनेत्री नोरा फतेही, रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, वेंकट के. नारायण और किरण कुमार को आयोग के समक्ष सभी दस्तावेजों के साथ 24 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा है. NCW ने पोस्ट जारी किया, जिसमें लिखा, ‘राष्ट्रीय महिला आयोग ने एनसीडब्ल्यू अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों का संज्ञान लिया है. इसमें पाया गया कि सामग्री यौन रूप से उत्तेजक, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पीओसीएसओ अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करती प्रतीत होती है. इसलिए आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है.’ 

नोरा फतेही ने दी थी सफाई

अभिनेत्री नोरा फतेही ने 18 मार्च को विवादित गाने ‘सरके चुनर’ पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें कन्नड़ भाषा समझ नहीं आती, जिसमें मूल गीत ‘सरसे निन्ना’ लिखा गया है, और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस गीत के हिंदी संस्करण ‘ सरके चुनर’ के बारे में जानकारी नहीं थी.

एक नजर विवाद पर

‘सरके चुनर’ गाने के कथित तौर पर अश्लील बोल और डांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया. इसके हिंदी संस्करण की ऑनलाइन जमकर आलोचना हुई. मामला इतना बढ़ गया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसद को आश्वासन देना पड़ा कि गाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. भारी विरोध के बाद, गाने के निर्माताओं ने हिंदी संस्करण को यूट्यूब से हटा दिया है. हालांकि, आपको बता दें कि निर्माताओं और कलाकारों ने अभी तक एनसीडब्ल्यू के बयान और जारी हुए फतव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST