<
Categories: मनोरंजन

एक लाइन…और छलक पड़े आंसू!  नुसरत फतेह अली खान को इस गाने को रिकॉर्ड करने में लग गए थे 150 टेक

Nusrat Fateh Ali Khan: साल 2000 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड फिल्म का यह मशहूर गाना आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल है. वक्त कितना भी बदल जाए, इस गाने की लोकप्रियता कम नहीं हुई.इस गाने के पीछे छिपी कहानी इसे और भी यादगार बना देती है. इस गाने से जुड़ा किस्सा इतना दिलचस्प है कि इसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Nusrat Fateh Ali Khan: कुछ फिल्में अपनी कहानी के लिए याद की जाती हैं, कुछ अपने सितारों के लिए, तो कुछ अपने ऐसे गानों के लिए जो कभी पुराने नहीं होते. ऐसी ही एक यादगार फिल्म है ‘धड़कन’ और उसका मशहूर गाना ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है’. करीब 25 साल बाद भी यह गाना शादियों में खूब बजता है और लोगों के दिलों को छू जाता है.

नुसरत फतेह अली खान का भावुक पल

इस गाने को दिग्गज गायक नुसरत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी थी. गीतकार समीर अंजन के मुताबिक, नुसरत साहब आमतौर पर फिल्मों में गाने नहीं गाते थे, लेकिन उन्हें इस गाने का संगीत और बोल इतने पसंद आए कि उन्होंने इसके लिए हामी भर दी.मुंबई में रिकॉर्डिंग के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जैसे ही नुसरत साहब ने लाइन गाई ‘मैं तेरी बाहों के झूले में पली, बाबुल’वे भावुक हो गए और रोने लगे. रिकॉर्डिंग बार-बार रोकनी पड़ी. बताया जाता है कि ऐसा करीब 150 बार हुआ.

क्यों हुए थे नुसरत साहब भावुक?

जब उनसे वजह पूछी गई, तो उन्होंने बताया कि यह लाइन उन्हें अपनी बेटियों की याद दिला रही थी. शादी के बाद बेटी का अपने मायके से विदा होना उन्हें अंदर तक छू गया.

फिल्म ‘धड़कन’ के बारे में

फिल्म ‘धड़कन’ में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था. इसके गाने नदीम-श्रवणके संगीत और समीर अंजन के बोलों की वजह से सुपरहिट हुए.नुसरत फतेह अली खान की वही सच्ची भावनाएं इस गाने की जान बन गईं. यही वजह है कि ‘दूल्हे का सेहरा’आज भी लोगों को भावुक कर देता है. यह सिर्फ एक शादी का गाना नहीं, बल्कि एक एहसास है जो पीढ़ियों तक जिंदा रहेगा.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Best Cars Under 7 Lakh: 7 लाख के बजट लेनी है कार, ये रहे शानदार विकल्प, फीचर्स भी हैं दमदार!

Best Cars Under 7 Lakh: भारतीय बाज़ार में कई शानदार कारें मौजूद हैं, जिनमें से…

Last Updated: March 31, 2026 10:51:26 IST

Breathing Problem: काम के दौरान सांस फूलती है? क्यों हो सकता है खतरनाक, बचाव के आसान उपाय

Shortness Of Breath: अक्सर सीढ़ियां चढ़ते समय या तेज दौड़ या ज्यादा शारीरिक गतिविधियों के…

Last Updated: March 31, 2026 10:50:36 IST

Mahavir Jayanti 2026: आज के दिन जानें भगवान महावीर के वो उपदेश जो बदल सकते हैं आपकी सोच

Mahavir Jayanti 2026: इस वर्ष महावीर जयंती का पर्व मंगलवार यानी आज मनाया जा रहा…

Last Updated: March 31, 2026 10:49:45 IST

आज चांदी का भाव 31 मार्च 2026: चांदी के दाम पर बड़ा सस्पेंस! आज मिलेगी राहत या जेब पर पड़ेगा भारी झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: March 31, 2026 10:43:43 IST

Delhi Gold Price: आज सोना देगा मुनाफा या कराएगा नुकसान? दिल्ली के रेट्स ने बढ़ाई धड़कनें

Delhi Gold Price Today: इस हफ्ते अब तक, सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने…

Last Updated: March 31, 2026 10:43:11 IST

RBSE 12th Result 2026: किस स्ट्रीम में कितने प्रतिशत छात्र हुए पास? साइंस और आर्ट्स पर भारी पड़ा कॉमर्स

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी…

Last Updated: March 31, 2026 10:32:10 IST