<
Categories: मनोरंजन

O Romeo फिल्म रिव्यू: इमोशनल ड्रामा या रोमांस, जानें- शाहिद कपूर की फिल्म को लेकर कैसी रही लोगों की प्रतिक्रिया?

O Romeo Movie Review: 4 स्टार के साथ शाहिद कपूर की ओ रोमियो का जलवा सिनेमाघरों में छाया हुआ है. इस फिल्म को क्रिटिक ने शानदार रिव्यू दिए हैं.

O Romeo Movie Review: बहुप्रतीक्षित फिल्म ओ’रोमियो रिलीज से पहले ही चर्चा में थी, और अब इसका पहला रिव्यू सामने आ चुका है. विशाल भारद्वाज की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ बीते कल यानी 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस मूवी में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. तो स्टार्स को आप जान चुके हैं, अब चलिए जानते हैं, ओ रोमियो  फिल्म कैसी है.

ओ रोमियो फिल्म की कहानी

ओ रोमियो मूवी एक जबरदस्त प्रेम कहानी पर आधारित है, जहां प्यार में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के एक कहानी से प्रेरित है, जिसमें गैंगस्टर हुसैन उस्तारा और सपना दीदी पर ज्यादा फोकस किया गया है.
इस फिल्म के रिलीज से पहले बॉलिवुड कुछ सितारों के लिए इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, और अब सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनकी समीक्षाएं आनी शुरू हो गई हैं.
निर्देशक होमी अदजानिया ने फिल्म के बारे में लिखा है कि, प्यार और खून से लबालब! विशाल भारद्वाज, आपकी कहानी कहने का अलग अंदाज. शाहिद कपूर, बहुत बढ़िया ब्रदर. तृप्ति डिमरी, आपको देखना बहुत अच्छा लगता है. ‘ओ’रोमियो’ की पूरी टीम और कलाकारों को बधाई.

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा की, टीम ओ’रोमियो, आप सबने एक अद्भुत स्टोरी बनाई है. विशाल भारद्वाज, आप कमाल के कलाकार हैं. और मैं उन पलों को हमेशा याद रखूंगी जब हम सब हंसे थे. आपकी शैली को समझना किसी रोमांचक खेल को खेलने जैसा है, बैकग्राउंड म्यूजिक लाजवाब. तृप्ति डिमरी के बारे में उन्होंने लिखा, मासूमियत के साथ उग्रता, मैंने लगभग अफशान टाइप कर दिया था, आप बिल्कुल वही बन गई हैं. एक ऐसी शक्तिशाली महिला जो अपनी शक्ति का दुरुपयोग नहीं करती है. नाना पाटेकर के बारे में कहती हैं, आपकी अदाएं जानलेवा हैं.

Mira

Vipul Tiwary

Recent Posts

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST