Akshay Kumar Daughter Obscene Photo Case: हाल ही में बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान ADG यशस्वी यादव ने अक्षय कुमार की बेटी नितारा के साथ ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुए हादसे का भी जिक्र किया.
'भूत बंगला' एक्टर की बेटी से मांगी Nude Photos
Akshay Kumar: हाल ही में बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इस सेशन के दौरान साइबर टीम ने सभी स्टूडेंट्स को डिजिटल दुनिया के खतरों के प्रति सतर्क रहने की सीख दी.
इस दौरान ADG यशस्वी यादव ने अक्षय कुमार की बेटी नितारा के साथ ऑनलाइन गेमिंग के दौरान हुए हादसे का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने नितारा से अश्लील फोटोज़ मांगी थी, जिसके बारे में उसने अपने माता-पिता को बताया. शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आइये जानते हैं पूरा मामला क्या था.
हाल ही में बच्चों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. सेशन के दौरान सभी स्टूडेंट्स को डिजिटल दुनिया के खतरों के बारे में बताया गया और उन्हें सतर्क रहने की सीख दी गई. इस दौरान स्टूडेंट्स को ये भी बताया गया कि ऑनलाइन फाइनेंशियल फ्रॉड, सोशल मीडिया सिक्योरिटी, फिशिंग अटैक और साइबर बुलिंग से कैसे निपटा जाए.
इवेंट के दौरान ADG यशस्वी यादव ने कहा, “अक्षय कुमार ने हमारे साथ एक बहुत ही शॉकिंग स्टोरी शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि उनकी अपनी बेटी को सेक्सटॉर्शन (Sextortion) का शिकार बनाया जा रहा था. वह बच्ची बहुत बहादुर थी और उसने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया. उसके माता-पिता के जरिए ही हमें यह इन्फॉर्मेशन मिली और हमने इस केस को हैंडल किया.” इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट्स को जागरूक करने के लिए अक्षय कुमार का एक वीडियो क्लिप प्ले किया.
इवेंट में ADG यशस्वी ने अक्षय कुमार की एक क्लिप प्ले की, जिसमें अक्षय कुमार अपनी बेटी के साथ हुए एक इंसिडेंट के बारे में बताते हुए कह रहे हैं, “मैं आप सबके साथ एक छोटी सी घटना शेयर करना चाहता हूं, जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई. मेरी बेटी ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी. कुछ गेम्स ऐसे होते हैं जिन्हें आप अनजान लोगों के साथ भी खेल सकते हैं. खेलते समय आपको मैसेज आते हैं जैसे- ‘थैंक यू, मजा आया’ या ‘तुमने बहुत अच्छा खेला.’ अचानक एक अज्ञात शख्स ने मेरी बेटी से पूछा- ‘तुम कहां की हो?’ उसने जवाब दिया- ‘मुंबई.’ उसके बाद सब कुछ नॉर्मल हो गया. उस शख्स की बातों से वह काफी रिस्पेक्टफुल लग रहा था.”
अक्षय ने आगे बताया, “फिर उस व्यक्ति ने पूछा कि ‘तुम मेल हो या फीमेल?’ मेरी बेटी ने रिप्लाई किया- ‘फीमेल.’ इसके बाद उस शख्स ने उसे मैसेज किया- ‘क्या तुम मुझे अपनी न्यूड फोटो भेज सकती हो?’ मेरी बेटी ने घबराकर तुरंत गेम बंद कर दिया और सीधा मेरी पत्नी (ट्विंकल खन्ना) के पास गई. यह अच्छी बात है कि उसने इस बारे में अपनी मां से बात की. ऐसे ही इन चीजों की शुरुआत होती है और यह साइबर क्राइम का ही हिस्सा है. कई बार बच्चे बहकावे में आ जाते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठे जाते हैं. इसके चलते कई सुसाइड केस भी सामने आए हैं. डिजिटल वर्ल्ड के बारे में हमारे बच्चों को शिक्षित करना बहुत जरूरी है.” बता दें कि अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी यह गुजारिश की थी कि स्कूलों में साइबर क्राइम की क्लासेज ऑर्गेनाइज करवाई जाएं.
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…