Hania Aamir Wedding: सोशल मीडिया पर हानिया आमिर की वीडियो वायरल हुई, जिसमें वे शादी के जोड़े में नजर आ रही थीं. इस वीडियो में वे अपने बॉयफ्रेंड आसिम के साथ ठुमके लगाती नजर आईं. इस वीडियो ने फैंस का दिल तोड़ दिया.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने बॉयफ्रेंड आसिम से की शादी
Hania Aamir Wedding: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. 12 फरवरी को दुल्हन के लिबाज में उनकी वीडियो वायरल हुई, जिसमें वे अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड और सिंगर आसिम अजहर के साथ डांस करती नजर आई थीं. वीडियो वायरल होते ही लोग कयास लगाने लगे कि क्या हानिया आमिर सच में शादी कर रही हैं? हालांकि कुछ ही समय बाद हानिया ने रिएक्ट करते हुए साफ कर दिया कि ये उनका बर्थडे सरप्राइज था. इस वीडियो ने न सिर्फ कपल के बीच की केमिस्ट्री लोगों के दिखाई, साथ ही उनकी शादी की अफवाहों के बाजार को भी गर्म कर दिया. कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस हानिया आमिर जल्द अपने बॉयफ्रेंड आसिम के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर सकती हैं.
उस समय वायरल हुई वीडियो में एक्ट्रेस पीले रंग की मायून ड्रेस में नजर आई थीं. वे काफी ज्यादा फूलों से सजी हुई थीं. वहीं आलिया ने काले रंग का कुर्ता पजामा पहना था. उनकी ये वीडियो देखकर लग रहा था जैसे वो किसी की हल्दी की वीडियो है. वीडियो में वे आसिम के साथ ठुमके लगाती नजर आई थीं. इस वीडियो के बैकग्राउंड से आवाज आ रही थी, ‘हेलो गाइज, इट्स हानिया डे’ इस पर वे कहते हैं कि सब चाहते थे कि मैं शादी कर लूं, इसलिए हमने फेक वेडिंग रखी.
बता दें कि हानिया की वायरल हुई इस वीडियो में वे कुछ औरतों के साथ डांस कर रही थीं. उन्होंने हाथों में डांडिया लिया हुआ था. वीडियो के अंत में हानिया कहती हैं कि हमारी शादी हो गई. हालांकि रिपोर्टस का कहना है कि ये 12 फरवरी का वीडियो है, जिस दिन उनका जन्मदिन था. उस बर्थडे पार्टी का थीम शादी था. इसकी वीडियो ने फैंस में हलचल मा दी थी.
फैंस उनकी शादी के फंक्शन की वीडियो देख उदास हो गए. वे वायरल वीडियो पर दिल टूटे आशिक की तरह कमेंट कर रहे थे. किसी ने कमेंट करते हुए लिखा कि हानिया की शादी के कारण उनका दिल टूट गया. किसी ने लिखा कि हानिया की शादी नहीं हो सकती. किसी ने उसे अफवाह बताया. तो किसी ने सैड इमोजी कमेंट किया. तो वहीं कुछ लोगों ने उन्हें बधाईयां भी दीं.
Phil Salt Catch Video: आरसीबी के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट ने आईपीएल 2026 के पहले…
Funny Jokes of the Day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई…
Gold Price Fall: जनवरी 2026 में, सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई लगभग…
Hot Milk Help You good Sleep: दूध में कैल्शियम, कार्ब्स, विटामिन समेत तमाम माइक्रोन्यूट्रीएंट्स पाए…
Hanuman Jayanti 2026: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जयंती मनाई जाती…
MI vs KKR weather Forecast: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम वानखेड़े में…