<
Categories: मनोरंजन

Mahira Khan Pregnancy: सफेद गाउन में दिखा बेबी बंप, पहले बेटे के बाद अब फिर मां बनेंगी माहिरा खान; गुड न्यूज सुन फैंस हुए एक्साइटेड

Mahira Khan Pregnancy Update: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी. पति सलीम करीम के साथ यह उनका पहला बच्चा होगा.

Mahira Khan Pregnancy Update: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपने फैंस को यह प्यारी खबर दी है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं. माहिरा ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है. 41 साल की उम्र में माहिरा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. माहिरा खान की दी गई इस प्यारी खबर से फैंस भी खुश हैं.

दूसरी बार मां बनने जा रही माहिरा खान

माहिरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में उन्होंने सफेद गाउन पहना हुआ है. माहिरा अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. माहिरा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “हम एक प्लान बना रहे हैं और फिर अल्लाह अपनी प्लानिंग है.” माहिरा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. माहिरा ने अक्टूबर 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी की थी. यह उनकी दूसरी शादी है. शादी के 3 साल बाद कपल अपने बच्चे का स्वागत करेगा.

पहले पति से 17 साल का बेटा

माहिरा की पहली शादी अली अस्करी से हुई थी. उनका एक 17 साल का बेटा है. माहिरा खान एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं और इंडिया में भी उनके बहुत सारे फैन हैं. वह शाहरुख खान की बॉलीवुड फ़िल्म ‘रईस’ में नज़र आई थीं. इस फिल्म ने माहिरा को फेम दिलाई. टीवी शो ‘हमसफर’ ने उन्हें पॉपुलर बनाया. उन्होंने कई टीवी शो और फ़िल्मों में भी काम किया है.

TIFF 2026 में नजर आईं माहिरा खान

 हाल ही में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में एक्ट्रेस माहिरा खान नजर आईं. इस दौरान वह अपने खूबसूरत लुक के साथ-साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी दिखाई दीं. उनका अंदाज काफी एलिगेंट और शानदार नजर आया. माहिरा खान ने फेस्टिवल के लिए हैवी प्रिंट वाली विंटेज स्टाइल ट्रेडिशनल साड़ी पहनी थी. साड़ी पर खूबसूरत कश्मीरी पैटर्न बने हुए थे, जो उनके लुक को रॉयल और ग्रेसफुल बना रहे थे.

रेड ब्लाउज ने बढ़ाई खूबसूरती

 माहिरा ने इस साड़ी के साथ रेड कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना. साड़ी के साथ रेड ब्लाउज का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लग रहा था. उनका पूरा लुक सिंपल होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश और आकर्षक नजर आया.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST