Bigg Boss 20 These Contestants Nominated: ‘बिग बॉस 20’ में दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ नॉमिनेशन का नया ट्विस्ट आया है. तीन कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है. अब देखना होगा कौन घर में बचता है.
Bigg Boss 20 These Contestants Nominated: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होते ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. घर में कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्ते बदल रहे हैं और हर दिन गेम में नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. पहले हफ्ते में चार कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की गाज गिरी थी, लेकिन मेकर्स ने किसी को बेघर नहीं किया. अब दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही तीन कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन का खतरा मंडराने लगा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किसका सफर खत्म होता है और कौन सुरक्षित बच निकलता है.
‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई. इसमें हर कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने के लिए दो सदस्यों के नाम लेने थे. ज्यादातर कंटेस्टेंट्स ने उदिति सिंह, लव गिल और अमन गांधी को नॉमिनेट किया. इसके बाद ये तीनों बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए. लेकिन इसके बाद कहानी में बड़ा ट्विस्ट आया. बिग बॉस ने इस नॉमिनेशन को रद्द कर दिया. इसके बाद स्काउट ओपी, रोहेद खान और आसिफ खान को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया. अब इन तीनों पर इस हफ्ते एविक्शन का खतरा मंडरा रहा है.
🚨 BIGG BOSS 20 UPDATE 🚨
1. #RohedKhan
2. #ScoutOP
3. #AasifKhanThese three contestants have been nominated for this week. 👀
Bigg Boss gave every contestant the choice to name two contestants they wanted to nominate. However, the nomination task was later cancelled after…
— Digital News Hub (@digital_newshub) September 12, 2026
ये भी पढ़ें: 10 साल बड़ा शुगर डैडी! अपने ही पति को ये क्या कह गई Akanksha Chamola; बच्चे पर बोली ‘दूध नहीं आएगा…’
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ के घर में आसिफ खान, यंग डीएसए, रोहेद खान और स्काउट ओपी को नॉमिनेशन को लेकर आपस में बात करते देखा गया. बिग बॉस ने इसे नियमों का उल्लंघन माना और चारों को इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया. हालांकि, यंग डीएसए घर के कैप्टन हैं, इसलिए उन्हें इस सजा से राहत मिल गई और वह नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गए. वहीं, बिग बॉस के इस फैसले के बाद कनिका मान की स्काउट ओपी और आसिफ खान से बहस भी हुई. कनिका ने यंग डीएसए पर तंज कसते हुए कहा कि घर के कैप्टन ही नियम तोड़ रहे हैं.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…