Palash Muchhal-smriti mandhana: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी के रस्में शुरू हो गई है. दोनों 23 नवंबर को सात फेरे लेने वाले हैं. कपल की हल्दी सेरेमनी का वीडियो भी सामने आ चुका है.
Smriti Mandhana-Palash Muchhal Haldi: बॉलीवुड इंडस्ट्री और क्रिकेटर एक बार फिर से साथ में मिलकर धमाल मचाने जा रहे हैं. म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana- Palash Muchhal) दोनों जल्द एक-दूसरे के होने वाले हैं. कपल की शादी की रस्में भी शुरु हो चुकी हैं. शुक्रवार, 21 नवंबर को हल्दी का फंक्शन हुआ था. जिसके तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं. लोगों को कपल की तस्वीरें काफी ज्यादा पसंद आ रही हैं.
हल्दी सेरेमनी में स्मृति और पलाश ने मिलकर खूब मस्ती की है. दोनों ने साथ में मिलकर डांस भी किया और हल्दी में जमकर होली भी खेलते नजर आए. हल्दी सेरेमनी में वुमेन क्रिकेटर की टीम भी नजर आईं. दोनों परिवारों ने साथ में मिलकर हल्दी की रस्में पूरी की और फिर जमकर नाच गाना हुआ.
वायरल वीडियो और तस्वीरें में पलाश और स्मृति एक साथ नाचते-गाते हुए नजर आए. दोनों ने एक साथ मिलकर खूब मौज-मस्ती की. कपल की चेहरे पर हल्दी खूब खिल रही थी. लोग वीडियो और तस्वीरों पर कपल को खूब सारी बधाई दे रहे हैं.
पलाश और स्मृति 23 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी में मनोरंजन और क्रिकेट जगत के कई सेलेब्स भी शामिल होने वाले हैं. स्मृति और पलाश ने अपनी शादी में पीएम मोदी को भी आमंत्रित किया है. फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
बता दें कि, पलाश और स्मृति एक दूसरे को करीब 6 सालों से डेट कर रहे हैं. दोनों अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हाल ही में पलाश ने स्मृति को प्रपोज करने का वीडियो भी शेर किया था. उन्होंने स्टेडियम में ले जाकर घुटनों पर बैठकर स्मृति को प्रपोज किया था.
Ayodhya Ram Mandir Timing: 1 नवंबर 2026 से रामलला के दर्शन सुबह 7 बजे शुरू…
Who is Shahnawaz Hussain daughter-in-law: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे…
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…