<
Categories: मनोरंजन

रणवीर के इशारों पर नाचे Trump Jr-Bettina Anderson, मंच पर ‘व्हाट झुमका’ गाने पर किया हुक स्टेप; सोशल मीडिया पर वीडियो ने काटा बवाल

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने ट्रम्प जूनियर और बेट्टीना एंडरसन को मंच पर बुलाया और उन्हें 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'व्हाट झुमका' का हुक स्टेप सिखाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

Ranveer Singh Perform In Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने उदयपुर में एक हाई-प्रोफाइल शादी में चार चांद लगा दिए.यहां उन्होंने संगीत समारोह के दौरान डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के साथ डांस किया.एक्टर ने अपने कई हिट गानों पर परफॉर्म करते समय ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन को स्टेज पर बुलाया और उन्हें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘व्हाट झुमका?’ का हुक स्टेप सिखाया. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है. 

किसकी शादी में रणवीर सिंह ने लगाई रौनक

ऑरलैंडो स्थित अरबपति पद्मजा और रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और सुपरऑर्डर के सह-संस्थापक वामसी गदिराजू की शादी का आयोजन उदयपुर में किया जा रहा है. इस शादी में उद्योग जगत के दिग्गज, फिल्मी सितारें और अंतरराष्ट्रीय मेहमान शामिल हुए. 

रणवीर सिंह ने शाम को बनाया यादगार

इस कार्यक्रम में रणवीर ने ‘सिम्बा’ के ‘आंख मारे’ गाने पर मेहमानों को नाचने के लिए प्रोत्साहित करके जोश बनाए रखा. जिसने माहौल को और भी रोमांचक बना दिया. इस शाम की मेजबानी फिल्म निर्माता करण जौहर ने की.

कई सितारों ने स्टेज पर किया परफॉर्म

इस दौरान जान्हवी कपूर ने भी ‘परम सुंदरी’ के गाने ‘परदेसिया’ पर ज़ोरदार डांस किया. जबकि शाहिद कपूर ने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वरुण धवन ने भी अपने गानों पर खूब सारे ठुमके लगाएं. 

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST

Delhi North Block fire: दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में कैसे लगी आग? फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

Delhi North Block fire:नॉर्थ ब्लॉक में एक बॉयलर में शॉर्ट सर्किट से आग गई थी.…

Last Updated: October 26, 2026 12:22:39 IST