Prashant Tamang Passed Away: इंडियन आयडल 3 के विजेता प्रशांत तमांग का 43 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया. अभिनेता की मौत से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है.
प्रशांत तमांग
Prashant Tamang Death: इंडियन आइडल के तीसरे सीजन को जीतने के बाद घर-घर में मशहूर हुए गायक और अभिनेता प्रशांत तमांग का रविवार को नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. उनकी उम्र 43 वर्ष थी. उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. अभिनेता के निधन पर सिर्फ मनोरंजन जगत ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक का माहौल है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है.
प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1986 को हुआ था. वो मूल रूप से नेपाल के काठमांडू के रहने वाले थे. प्रशांत तमांग गायक और अभिनेता दोनों थे. कम उम्र में पिता के निधन के बाद एक्टर ने कोलकाता पुलिस में नौकरी शुरू की. लेकिन गायकी के जुनून के कारण उन्होंने साल 2007 में इंडियन आयडल का ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गए. इसके बाद उन्होंने इंडियन आयडल का खिताब भी अपने नाम कर लिया है. इस तरह वो लोगों की नजर में स्टार बन गए.
इंडियन आयडल का खिताब अपने नाम करने के बाद प्रशांत तमांग ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा. साल 2009 में उन्होंने नेपाली फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. उनकी पहली फिल्म ‘गोरखा पलटन’ 2010 में रिलीज हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. इसके बाद कई और नेपाली फिल्में की और वहां वो स्टार बन गए.
जयदीप अहलावत अभिनीत वेब सीरीज के दूसरे सीजन में प्रशांत तमांग ने इसमें एक्टिंग की. उन्होंने इसमें डैनियल अचो की भूमिका निभाई थी. उनके रोल को दर्शकों ने सराहा था. साथ ही कहा जा रहा है कि उन्होंने हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग की थी. यह फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होने वाली है और उनके प्रशंसकों के लिए एक यादगार विदाई होगी.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…