<
Categories: मनोरंजन

विवादों के किंग पवन सिंह: पत्नियों के सुसाइड और तलाक से लेकर एक्ट्रेस के साथ बदसलूकी तक, 5 बड़ी कंट्रोवर्सीज

भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh का जीवन विवादों से भरा रहा है. पहली पत्नी का Suicide, दूसरी पत्नी से Divorce, अक्षरा सिंह के साथ विवाद और अंजलि राघव के साथ Bad Touch की घटना ने उन्हें सुर्खियों में रखा. बंगाली महिलाओं पर टिप्पणी के कारण उनकी Politics में एंट्री पर भी गहरा असर पड़ा.

पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है, लेकिन उनका नाम अक्सर गानों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहता है. हाल के वर्षों में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जिन्होंने उनकी छवि पर गहरा असर डाला है.

 पहली पत्नी का सुसाइड और हत्या के आरोप
पवन सिंह के जीवन का सबसे बड़ा और काला अध्याय उनकी पहली शादी रही. 2014 में उन्होंने नीलम सिंह से शादी की थी, लेकिन शादी के महज एक साल बाद ही मार्च 2015 में नीलम ने मुंबई के फ्लैट में आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीलम पवन के अन्य एक्ट्रेसेस के साथ कथित लिंकअप और उन्हें समय न देने की वजह से डिप्रेशन में थी.

दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक और गर्भपात का आरोप
2018 में पवन ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की. यह रिश्ता भी सुखद नहीं रहा. 2022 में पवन ने तलाक की अर्जी दी, जिसके बाद ज्योति ने उन पर मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और जबरन गर्भपात (Abortion) करवाने जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए. ज्योति ने पवन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी.

अक्षरा सिंह के साथ हाई-प्रोफाइल ब्रेकअप
भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता बेहद कड़वाहट के साथ खत्म हुआ. अक्षरा ने पवन पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने और उनका करियर बर्बाद करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पवन ने ज्योति से दूसरी शादी उनसे छिपाकर की थी.

हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ ‘बैड टच’ विवाद
हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर को असहज तरीके से छूते नजर आए. अंजलि ने इसे लेकर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की और पवन को माफी मांगनी पड़ी.  इस घटना के बाद अंजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने तक का ऐलान कर दिया था.

बंगाली लड़कियों पर विवादित टिप्पणी और राजनीति
पवन सिंह उस समय भी विवादों में आए जब उनके एक गाने और बयानों को लेकर यह आरोप लगा कि उन्होंने बंगाली महिलाओं की छवि को गलत तरीके से पेश किया है. इसी विवाद के कारण 2024 के लोकसभा चुनावों में उन्हें बंगाल की आसनसोल सीट से बीजेपी का टिकट मिलने के बाद अपना नाम वापस लेना पड़ा था.

Mansi Sharma

Recent Posts

Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: गणपति बप्पा मोरया! इन खूबसूरत मैसेज से अपनों को भेजें गणेश चतुर्थी की बधाई

Happy Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों…

Last Updated: September 14, 2026 00:55:56 IST

SA VS AUS:ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

South Africa VS Australia: बार्टमैन के बाहर होने के बाद डुआने जेनसेन को ऑस्ट्रेलिया के…

Last Updated: September 14, 2026 00:45:55 IST

Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा मिलिटेंट हमलों में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत

Manipur: न्यूज़ एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि संदिग्ध मिलिटेंट…

Last Updated: September 14, 2026 00:27:12 IST

Bigg Boss 20: ‘वो फेम के लिए…’ काजी तौकीर की मुरीद हुईं हिना खान, जमकर की तारीफ

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में सबसे ज्यादा अगर कोई चर्चा बटोर…

Last Updated: September 14, 2026 00:26:24 IST

IND VS Afg: 82 रन और 7 छक्के, अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानिस्तान बेहाल, भारत ने जीता पहला टी20

IND VS Afg:अभिषेक शर्मा शतक से चूक गए. वे 32 गेंदों में 82 रन बनाकर…

Last Updated: September 14, 2026 00:16:40 IST

Womens Asia Cup 2026 Champion: भारत ने रचा इतिहास, 8वीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब; श्रीलंका को 72 रन से हराया

Womens Asia Cup 2026: भारत ने श्रीलंका को हरा कर खिताब को अपने नाम कर…

Last Updated: September 14, 2026 00:01:38 IST