<
Categories: मनोरंजन

भोजपुरी स्टार Pawan Singh को मिली धमकी पर FIR दर्ज, एक्टर के मैनेजर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, ‘जो हाल सिद्धू मूसेवाला का…’

Pawan Singh FIR Against Threat Caller: हाल ही में भोजपूरी एक्टर पवन सिंह को मिली धमकी पर मुबंई पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. इस दौरान उनके मैनेजर नीरज सिंह ने भी मामले को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

Pawan Singh Death Threat: भोजपुरी पावर स्टार यानी पवन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली थी. उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया था जिसपर कॉलर ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था. कॉलर ने उन्हें धमकी दी और सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की चेतावनी दी थी और कहा था कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनका भी वही हाल होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ था. अब इस पर पवन सिंह के मैनेजर नीरज सिंह ने मुबंई में  FIR दर्ज कर ली हैं. इस दौरान पवन सिंह के मैनेजर नें इंडिया न्यूज़ से बात कर इस बात की जानकारी दी है. आइए विस्तार से जानें पूरी खबर.

मैनेजर नीरज सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इंडिया न्यूज़ से बात करते हुए पवन सिंह के मैनेजर नीरज सिंह ने बताया कि पहली धमकी भरी कॉल 6 दिसंबर को रात 10 बजे आई थी. यह कॉल हमारी टीम के सदस्य प्रियांशु ने रिसीव की, जिनका नंबर आसानी से मिल जाता है. कॉल उनके WhatsApp नंबर पर आई, और फिर लगातार मैसेज आने लगे। उसके बाद उन्होंने मुझे स्क्रीनशॉट और दूसरी डिटेल्स भेजीं.

पवन सिंह से रंगदारी की गई

जब उन्होंने कहा कि शायद वह गलत नंबर पर कॉल और मैसेज कर रहे हैं, तो कॉलर ने सुनने से मना कर दिया और धमकी देना जारी रखा. अगले दिन, मुझे उसी नंबर से एक मैसेज आया जिसमें पूछा गया कि क्या मैं मैनेजर हूं. मैंने जवाब नहीं दिया. उसके बाद, मुझे दूसरे नंबर से एक कॉल आया जिसमें पैसे मांगे गए 15 से 20 लाख रुपये. कॉलर ने कहा कि पैसे जल्द से जल्द, कल तक अरेंज करने होंगे.

सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करने से किया मना

कल, उसने एक मैसेज भेजा जिसमें लिखा था कि तुम झूठी जानकारी क्यों फैला रहे हो? मैंने तुमसे पैसे नहीं मांगे. मैंने बस तुमसे कहा था कि सलमान खान के साथ काम मत करो और अगर तुम काम करोगे, तो तुम भी मुसीबत में पड़ जाओगे, जो हाल सिद्धू मुसेवाले का हुआ था, वो कहीं तुम्हारे साथ भी होगा. उसने कहा कि काम मत करो, स्टेज शेयर मत करो, तुम्हारा भी वही हाल होगा जो सिद्धू मूसेवाला का हुआ था. समझे?

धमकी मिलने के बाद, पवन सिंह की टीम ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. नीरज ने कहा कि इस धमकी के बारे में इतनी चर्चा होने के बावजूद, कॉलर अभी भी लगातार कॉल कर रहा है, जिसका मतलब है कि कुछ गंभीर चल रहा है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST

पहले पीछे आया, फिर लड़की का टॉप उठा… राजस्थान की सड़कों पर सरेआम छेड़छाड़, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…

Last Updated: April 9, 2026 22:17:05 IST

सोशल मीडिया पर मिया खलीफा के वीडियो ने मचाया बवाल, लेबनान को खत्म करने के लिए इस्तेमाल हो रही है अमेरिकी फंडिंग!

लेबनानी मूल की पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और वर्तमान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने…

Last Updated: April 9, 2026 22:09:23 IST

Hyundai: Creta का समर एडिशन लॉन्च, हर वेरिएंट में मिलेंगे नए फीचर्स, ऑन-रोड कीमत क्या है?

Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:55 IST

Odisha: सड़क पर दंड नाच के दौरान भिड़े दो गुट, जमकर चले डंडे, बेरहमी से किया एक-दूसरे पर हमला, काबू करना हुआ मुश्किल

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…

Last Updated: April 9, 2026 21:59:29 IST