<
Categories: मनोरंजन

‘सलमान खान के… ‘, Big Boss Finale की तैयारियों में बिजी Pawan Singh को Bishnoi Gang से मिली धमकी

Pawan Singh Lawrence Bishnoi Gang Threat: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लखनऊ में जान से मारने की धमकी मिली है. एक्टर को एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया.

Pawan Singh Threat News: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को लखनऊ में जान से मारने की धमकी मिली है. एक्टर को एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया. धमकी में पवन सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की चेतावनी दी गई. पवन सिंह की टीम इस मामले की जानकारी पुलिस को देगी. पवन सिंह को रविवार (7 दिसंबर) को बिग बॉस के फिनाले में परफॉर्म करना है. बिग बॉस का सेट फिल्म सिटी, गोरेगांव में है. धमकी भरे कॉल में खास तौर पर पवन सिंह को सलमान खान के साथ स्टेज शेयर न करने की चेतावनी दी गई.

बिग बॉस फिनाले की तैयारी में पवन सिंह

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह सलमान खान के शो के फिनाले में परफॉर्म करने की तैयारी में बिजी थे, तभी उन्हें एक अनजान शख्स से धमकी भरा कॉल आया. कॉल करने वाले ने साफ तौर पर सलमान खान का नाम लिया और चेतावनी दी. इस धमकी भरे कॉल के बाद, पवन सिंह की टीम ने कहा कि वे पुलिस को जानकारी देंगे. कॉल करने वाले ने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया, तो वे फिर कभी काम नहीं कर पाएंगे.

पवन सिंह से बड़ी रकम की मांग की गई

सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह से बड़ी रकम की भी मांग की गई. उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई. पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं. वह फिलहाल लखनऊ में रह रहे हैं. इस मामले में पुलिस जांच का इंतजार है. पुलिस जांच से कॉल करने वाले की पहचान, उसकी लोकेशन और किसी गैंग से जुड़ाव का पता चलेगा. फिलहाल, एक्टर की टीम इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दे रही है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST