<
Categories: मनोरंजन

Peddi Update: डबिंग मोड में राम चरण, जाह्नवी कपूर संग इस समर धमाका करने को तैयार ‘पेद्दी’

राम चरण ने अपनी स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 'पेद्दी' की डबिंग शुरू कर दी है. मेकर्स ने डबिंग स्टूडियो से एक मजेदार BTS वीडियो साझा किया, जिसमें राम चरण और निर्देशक बुच्ची बाबू सना मस्ती करते दिख रहे है. जाह्नवी कपूर और शिव राजकुमार स्टारर यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी.

साउथ के ‘मेगा पावर स्टार’ राम चरण के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.  उनकी आने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) अब अपने पोस्ट-प्रोडक्शन के आखिरी चरण में पहुंच गई है.  राम चरण ने फिल्म के लिए डबिंग शुरू कर दी है, जिसका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

डबिंग स्टूडियो से सामने आया मजेदार वीडियो

फिल्म के मेकर्स ने डबिंग स्टूडियो से एक ‘बिहाइंड द सीन्स’ (BTS) वीडियो साझा किया है.  इस वीडियो में राम चरण अपने काम पर पूरी तरह केंद्रित नजर आ रहे है, लेकिन साथ ही वे निर्देशक बुच्ची बाबू सना के साथ मजाक-मस्ती करते हुए माहौल को खुशनुमा बना रहे है.  उनकी इस एनर्जी को देखकर फैंस काफी उत्साहित है.

30 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

डबिंग शुरू होने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी पुष्टि कर दी है.  ‘पेद्दी’ 30 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी.  पहले यह फिल्म मार्च में आने वाली थी, लेकिन अब इसे ‘समर ट्रीट’ के तौर पर पेश किया जा रहा है.

ए.आर. रहमान का संगीत और जाह्नवी कपूर का साथ

इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने दिया है.  फिल्म का पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ (Chikiri Chikiri) पहले ही सुपरहिट हो चुका है, और अब दूसरा गाना ‘रय रय रा रा’ (Rai Rai Raa Raa) रिलीज होने के लिए तैयार है.  फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में है.

शानदार स्टार कास्ट और बड़े बजट की फिल्म

बुच्ची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.  यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया गया है.
Mansi Sharma

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 13 April: पेट्रोल-डीजल के दामों में हलचल! अभी भरवाएं टंकी या करें सही मौके का इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: April 13, 2026 06:03:03 IST

UP Petrol Diesel Price 13 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी में राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा जोरदार झटका?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 13, 2026 06:02:09 IST

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR के 4 करोड़ लोगों पर आसमान से बरसेगी ‘आफत’, हवाएं बढ़ाएंगी ‘खौफ’

Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…

Last Updated: April 13, 2026 05:33:55 IST

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा? छात्रों में बढ़ा इंतज़ार, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 13, 2026 05:26:01 IST

Today Weather News 13 April 2026: देशभर में बदला मौसम, कहां पड़ेगी गर्मी-चलेगी लू और कहां होगी तूफानी बारिश; कर लें नोट

Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि…

Last Updated: April 13, 2026 05:08:43 IST

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST