<
Categories: मनोरंजन

Viral Video: BMC चुनाव में वोट डालने पहुंची हेमा मालिनी पर चिल्लाया आदमी ! बोला- ‘हम 60 सालों से यहां हैं, लेकिन कभी….’

Hema Malini: आज यानी 15 जनवरी को BMC चुनाव का मतदान हुआ. उसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वहां मौजूद स्थानीय लोग अभिनेत्री हेमा मालिनी पर भड़क रहे हैं. देखें वीडियो.

Hema Malini Video: महाराष्ट्र BMC चुनाव के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी वोट डालने पहुंचीं और उन्होंने तस्वीरें भी खिंचाई. इसी वक्त वोट देने के लिए लाइन में खड़ा बुजुर्ग एक्ट्रेस को देखते ही उन पर भड़क गया है और हेमा मालिनी पर चिल्लाने लगा. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानिए आखिर क्या है पूरी बात.

क्या बोला बुजुर्ग?

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हेमा मालिनी मीडिया से बात कर करती हुईं दिख रही हैं. उसी दौरान एक आम आदमी ने एक्ट्रेस को मिल रहे विशेष व्यवहार को लेकर उनसे सवाल किया. उस व्यक्ति ने कहा, ‘हम पिछले 60 सालों से यहां हैं और यहां पहली बार इतनी अराजकता फैली है. मैं सुबह 7:45 बजे से यहां हूं, और मैंने सुबह 9:30 बजे वोट डाला. कोई जवाबदेह नहीं है, कोई भी जिम्मेदार नहीं है. यहां तक ​​कि कोई स्थानीय कर्मचारी भी मौजूद नहीं है.’ आपको बता दें कि यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मतदाता बहुत देर से वोटिंग के लिए लाइन में खड़े थे. लेकिन जैसे ही हेमा मालिनी वहां पहुंची, उन्हें तुरंत वोट डालने दिया गया. यह देख स्थानीय लोग भड़क गए. 

हेमा मालिनी ने क्या टिप्पणी की?

अभिनेत्री ने ये सब सुनने के बाद इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बोला, ‘सभी लोगों को वोट देने के लिए आना चाहिए. जैसे अभी सुबह मैं आ गई हूं वोट देने. यह चुनाव मुंबई के हर नागरिक के लिए बहुत जरूरी है.’

इन कलाकारों ने भी डाला वोट

बीएमसी चुनाव में कई कलाकारों ने भी वोट डाला. हेमा मालिनी के अलावा, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, सान्या मल्होत्रा, जॉन अब्राहम, तमन्ना भाटिया, श्रद्धा कपूर, जोया अख्तर, दिव्या दत्ता, नाना पाटेकर, परेश रावल, भाग्यश्री और विशाल ददलानी जैसे बॉलीवुड सितारों को भी मतदान केंद्रों पर वोट डालते देखा गया है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

24 गेंदों में 10 डॉट बॉल, दिए सिर्फ एक बाउंड्री और झटके 3 विकेट, GT के लिए संकट मोचक बने राशिद खान

Rashid Khan Magic Spell: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुई कांटे…

Last Updated: April 9, 2026 01:15:02 IST

भारत में अवैध रूप से हुए दाखिल, कर रहे थे घिनौना काम, NIA की स्पेशल कोर्ट ने 4 बांग्लादेशी को सुनाई सजा

Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…

Last Updated: April 9, 2026 00:51:18 IST

IITian बाबा ने अपनी दुल्हन को सट्टी से क्यों सोंटा? शादी की सुर्ख़ियों के बाद सोशल मीडिया पर छाया यह रस्म!

IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…

Last Updated: April 9, 2026 00:09:59 IST

दौराला में पलटी सेंट मैरी एकेडमी की स्कूल बस, चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान, देखें वीडियो!

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…

Last Updated: April 8, 2026 23:47:45 IST

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST