<
Categories: मनोरंजन

मास नोंच-नोंचकर खाया… ब्लाउज खोलकर दिखाए सीने के जख्म, फूलन देवी ने बया की दर्द की कहानी, फिर बनी कल्ट हिट बैंडिट क्वीन

Bandit Queen Film : फूलन देवी (Phoolan Devi) के जीवन पर बनी फिल्म 'बैंडिट क्वीन' (Bandit Queen),1994 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव (Govind Namdev) ने भी अहम भूमिका निभाई थी. इस फिल्म से जुड़े किस्से को बताते हुए एक इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने फूलन देवी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. जिसे सुन रह कोई दंग रह गया था.

Phoolan Devi Untold Story: भारतीय डकैत फूलन देवी के जीवन की कहानी सुने तो किसी की रूह कांप उठेगी. 11 साल की उम्र में शादी, पति ने छोड़ा, ससुरालवालों ने हद से ज्यादा परेशान किया. फिर डैकेतों ने किया अपहरण. कई बार हुआ गैंगरेप. ये सभी घाव सिर्फ फूलन देवी के शरीर पर नहीं लगे. बल्कि आत्मा तक छलनी हो गई थी.  जिसके बाद फूलन देवी पास भी सिर्फ एक ही रास्ता था डाकू बनना. जिसके बाद फूलन देवी ने अपना बदला लिया 14 फ़रवरी 1981 के दिन बहमई में फिर एक लाइन में खड़े करके 22 ठाकुरों की हत्या कर दी.

फूलन देवी के जीवन पर बनी फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’

फूलन देवी (Phoolan Devi) की इन सभी दर्द भरी घटनों पर एक फिल्म बनी, जिसका नाम था ‘बैंडिट क्वीन’ (Bandit Queen), जिसने 1994 में रिलीज के बाद तहलका मचा दिया. फिल्म काफी सुर्खियों में आई विवाद उठे, जिसकी वजह से फिल्म को बैन तक कर दिया गया था. इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता गोविंद नामदेव (Govind Namdev) ने भी अहम भूमिका में नजर आए थे, उन्होंने ठाकुर श्रीराम का पावरफुल किरदार निभाया था. इस फिल्म से जुड़े किस्से को बताते हुए एक इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने फूलन देवी  को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. जिसे सुन हर कोई दंग रह गया था. इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए  फूलन देवी ने शर्त रखी थी कि क्रू मेंबर में से कोई न कोई हर दो दिन में शूटिंग के अपडेट देने के लिए उन्हें ग्वालियर की जेल मिलने आएगा. शेखर कपूर जो फिल्म के डायरेक्टर थे, उन्हें हर हाल में इस फिल्म को बनाना था. जिसकी वजह से उन्हें शर्त को मान लिया. 

फूलन देवी ने ब्लाउज़ खोलकर दिखाए सीने के भयानक निशान

इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने बताया कि शर्त पूरी करने के लिए एक बार फिल्म की कॉस्ट्यूम डिज़ाइर डॉली अहलूवालिया ने फूलन देवी (Phoolan Devi) से जेल में जाकर मिलने और उन्हें  ब्रीफिंग करने की इच्छा जताई. शेखर कपूर ने इसके लिए पहले तो मना किया, लेकिन डॉली के बार-बार कहने पर वो मान गए, जिसके बाद डॉली, जेल पहुंची और उन्होंने फूलन को शूटिंग का पूरा अपडेट दिया. ब्रीफिंग खत्म होते डॉली ने फूलन देवी से सवाल किया कि  आपके साथ ऐसा क्या हुआ था जिसने आपकी जिंदगी बदल दी? और आप डाकू बन गईं. इतना ही नहीं आपने 24 ठाकुरों को गोली तक मार दी. इस सवाल के बाद जब  फूलन देवी ने अपने दर्द बयान किया, डॉली सुनकर रोने लगी. फूलन देवी ने बोला अरे! आप रो क्यों रो रही हो. मैंने जो बताया, मेरे साथ उससे कई गुना ज्यादा हुआ था. इतना बोलते ही फूलन देवी ने अपनी ब्लाउज़ के बटन खोले और डॉली को अपने सीने के भयानक निशान दिखाए. और बताया कि ये जो निशान देख रही हो, उन ठाकुरों ने मेरे सीने का मांस तक नोंच नोंचकर बाहर निकाल दिया था. 

हर किसी ने उठाया फूलन देवी का फायदा

गोविंद नामदेव ने इंटरव्यू में आगे बताया कि जब डॉली फूलन देवी (Phoolan Devi) से मिलकर वापस लौंटी तो वो बहुत उदास थीं. डॉली के इस ब्रीफ ने गोविंद नामदेव को ठाकुर श्रीराम के किरदार की असली क्रूरता और उसकी जड़ों को समझने में मदद की थी. गोविंद नामदेव ने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि हर किसी ने फूलन देवी का फायदा उठाने की कोशिश की थी. फिर चाहे वो पुलिस हो, ठाकुर समाज या फिर हर तबका. हर किसी ने उनका शोषण किया है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, केंद्र सरकार करेगी बदलाव

Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Last Updated: September 29, 2026 15:23:54 IST

नॉर्मल यूज में ही टूट गई सैमसंग फोल्ड की स्क्रीन, 20 साल की वफादारी का मिला यह इनाम? सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भड़का ग्राहक

सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:16:44 IST

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST