<
Categories: मनोरंजन

अरिजीत सिंह के बाद अब प्रीतम भी लेंगे बॉलीवुड संगीत से संन्यास? एक बयान से मची हलचल, फैंस हैरान

Pritam: क्या अरिजीत सिंह के बाद प्रीतम दा भी बॉलीवुड संगीत से संन्यास लेने वाले हैं? गायक के हालिया पोस्ट ने फैंस में हलचल मचा दी है.

संगीतकार प्रीतम ने 14 जून को अपना जन्मदिन मनाया. एक दिन बाद, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया, लेकिन सबका ध्यान उस नोट पर गया जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन को अलग तरीके से जीने और जो कुछ उन्होंने खोया है उसे पूरा करने के लिए खुद को कुछ साल उपहार में देने का फैसला किया है.

प्रीतम ने क्या लिखा?

संगीतकार प्रीतम के हालिया पोस्ट से उनके फैंस को लग रहा है कि वह बॉलीवुड संगीत जगत से दूरी बना सकते हैं. प्रीतम दा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने सभी शुभकामनाओं के लिए लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि अब वह कुछ साल खुद को देना चाहते हैं, ताकि जिंदगी को नए तरीके से जी सकें और उन चीजों को कर सकें, जिनके लिए अब तक समय नहीं निकाल पाए थे. इसके आगे उन्होंने लिखा कि अब समय आ गया है कि वह उन नए रास्तों पर चलें, जिन्हें वह लंबे समय से टालते आ रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्यधारा संगीत का उनका सफर शानदार रहा है, लेकिन उन्हें हमेशा नए और अलग अनुभवों की तलाश रही है. आखिर में उन्होंने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया.

क्या बोले फैंस?

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, “पहले अरिजीत, फिर आप… मुख्यधारा के बॉलीवुड संगीत से ब्रेक ले रहे हैं. यह उनके लिए नुकसान होगा, लेकिन सच्चे संगीत प्रेमी के लिए यह वरदान साबित होगा. किसी जादुई और संगीतमय अनुभव का इंतजार है… शायद फिर से अरिजीत के साथ!” एक अन्य ने कहा, “पहले अरिजीत फिर आप… दोनों मुख्यधारा से संन्यास ले रहे हैं. हमारे दिग्गजों को मुख्यधारा को अलविदा कहते देखना वाकई दुखद है. धन्यवाद प्रीतम दादा. जन्मदिन मुबारक हो.” एक टिप्पणी में लिखा था, “प्रीतम दा, क्या आप रिटायरमेंट ले रहे होतुस्सी मत जाओ.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST