<
Categories: हेल्थ

ALERT… बीमार कर सकती एसी की ठंडी, जोड़ों में दर्द और नींद हो सकती खराब, जानिए 5 बड़े नुकसान

Side Effects of Ac: हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं आई है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दिनभर एसी और कूलर के सामने बैठे रहते हैं. इतना ही नहीं कुछ लोग रातभर सोते भी एसी की हवा में ही है. इससे भले ही सुकून की नींद आती हो, लेकिन इससे सेहत को कई गंभीर नुकसान भी होते हैं.

Side Effects of Ac: देश के कई राज्यों में भले ही मानसून ने दस्तक दे दी हो, लेकिन गर्मी और उमस से लोगों को अभी तक पूरी राहत नहीं मिल पाई है. हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं आई है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर दिल्ली-एनसीआर में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है. आलम यह है कि उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए लोग दिनभर एसी और कूलर के सामने बैठे रहते हैं. इतना ही नहीं कुछ लोग रातभर सोते भी एसी की हवा में ही है. इससे भले ही सुकून की नींद आती हो, लेकिन इससे सेहत को कई गंभीर नुकसान भी होते हैं. अब सवाल है कि आखिर, एसी में सोने के क्या नुकसान हैं? आइए जानते हैं एसी में सोने से होने वाले कुछ नुकसान-

एसी में ज्यादा देर रहने के नुकसान

जोड़ों में दर्द: हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप एसी की हवा में रातभर सोते हैं, तो इससे आपकी मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द हो सकता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ठंडे तापमान के कारण मांसपेशियां सिकुड़ सकती हैं और उनमें कसाव आ सकता है, जिससे अकड़न और दर्द हो सकता है. इसके अलावा ठंडी हवा गठिया या अन्य मस्कुलोस्केलेटल कंडीशन वाले लोगों में जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है.

इम्यूनिटी कमजोर करे: रातभर में एसी की हवा में सोने की वजह से रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडी हवा हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है, जिससे वायरल और बैक्टीरियल इन्फेक्शन से लड़ने की हमारे शरीर की क्षतमा कम हो जाती है और हम आसानी से बीमार हो सकते हैं.

ड्राई स्किन की समस्या: एसी की ठंडी हवा में सोने की वजह से सिर्फ सेहत ही नहीं, त्वचा पर भी बुरा असर पड़ता है. दरअसल, एसी चालू करके सोने से वातावरण में नमी कम हो जाती है, जिससे स्किन और आंखें ड्राई हो सकती हैं. एसी की ठंडी हवा स्किन की नमी छीन सकती है, जिससे ड्राईनेस, खुजली आदि हो सकता है. साथ ही आंखें भी इससे ड्राई हो सकती है, जिससे आंखों में जलन, लालिमा, खुजली और ब्लर विजन हो सकती है.

रेस्पिरेटरी संबंधी समस्याएं: अगर आप भी उन लोगों में से एक है, जो रातभर एसी की हवा में सोते हैं, तो इससे आपको रेस्पिरेटरी संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर उन लोगों को, जो ठंडी हवा के प्रति सेंसिटिव है या जिन्हें अस्थमा या एलर्जी जैसी रेस्पिरेटरी संबंधी समस्याएं हैं. एसी से निकलने वाली ठंडी हवा रेस्पिरेटरी सिस्टम में जलन पैदा कर सकती है, जिससे खांसी, घरघराहट, सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हो सकते हैं.

खराब स्लीप क्वालिटी: एसी चालू करके सोने से नींद के पैटर्न में बाधा आ सकती है और नींद क्वालिटी खराब हो सकती है, खासकर अगर तापमान बहुत ठंडा है. ठंडा तापमान रात के दौरान असुविधा और बार-बार जागने का कारण बन सकता है. इसके अलावा एसी से आने वाली आवाज भी नींद में खलल डाल सकती हैं और व्यक्ति को गहरी और सुकून की नींद लेने से रोक सकती है.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST