<
Categories: मनोरंजन

Piyush Mishra News: जब एक चादर में लाश संग पूरी रात सोए पीयूष मिश्रा, नींद खुली तो दिखा ये मंजर; दिल दहला देगी ये घटना !

Piyush Mishra Amazing Facts: गायक और अभिनेता पीयूष मिश्रा अपने जीवन में करीब 20 साल तक शराब के नशे में धुत रहे. इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है. इतना ही नहीं, एक बार तो अभिनेता लाश संग रात भर सोते रहे. जानिए क्या थी वो दिल दहला देने वाली घटना.

Piyush Mishra Shocking Facts: बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा का आज यानी 13 जनवरी को 63वां जन्मदिन है. एक्टर अपने शानदार अभिनय और गायन के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, एक्टर की शुरुआती जिंदगी बेहद दर्दभरी और चौंकाने वाली रही है और उन्हें इस मुकाम पर पहुंचने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. एक बार तो हद हो गई थी, पीयूष मिश्रा रात भर एक लाश संग एक ही चद्दर ओढ़कर सोते रहे. इस कहानी को जान आप हैरान हो जाएंगे. चलिए जानते हैं क्या है वो किस्सा. 

शराब की वजह से मकान मालिक ने निकाला

पीयूष मिश्रा अपने करियर के शुरुआती दिनों में शराब का इतना सेवन करते थे, कि उन्हें होश तक नहीं रहता था. इस वजह से उन्हें अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ा. लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया था कि एक बार उन्होंने अधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया था. इस हालत में जब वह अपने घर पहुंचे, तो मकान मालिक नाराज हो गया और बोला कि सुबह तक कमरा खाली कर देना. इस वजह से एक्टर को अगले ही दिन घर छोड़ना पड़ा. 

फुटपाथ पर सोने को मजबूर हुए

घर से बेघर होने के बाद पीयूष मिश्रा के पास सोने के लिए जगह नहीं थी. इसलिए वो दादर स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचे, जहां सोने के लिए 5 रुपये लगते थे. वहीं बगल में मौजूद फुटपाथ पर सोने के लिए 10 रुपये लगते थे. अभिनेता ने इंटरव्यू में बताया कि वहां सभी को पैसे लेकर सोना पड़ता था, क्योंकि हर दिन एक आदमी वहां आता था और पैसे वसूलने के लिए सबको लात मारता था. घर ना होने के कारण अभिनेता को फुटपाथ पर सोना पड़ा. 

लाश संग रात भर सोए

पीयूष मिश्रा ने बताया कि एक रात वह जब फुटपाथ पर सोने गए, तो वहां पहले से एक आदमी चादर ओढ़कर सो रहा था. फिर अभिनेता भी वहीं सो गए और उस आदमी की चादर को भी थोड़ा सा ओढ़ लिया. फिर जब सुबह उनकी नींद खुली, तो देखा कि बगल में सोया हुआ आदमी मरा हुआ है. जब उन्हें पता चला कि वो लाश संग सोए हुए थे, तो वो हैरान हो गए. इस दिल दहला देने वाली घटना को जिसने भी सुना भौचक्का रह गया. 

Disclaimer: हम शराब या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन का समर्थन या प्रचार नहीं करते हैं. नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और गंभीर शारीरिक व मानसिक नुकसान पहुंचा सकता है. कृपया अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ऐसे पदार्थों से दूर रहें.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार, IPL में मचाया कोहराम… टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ रहा RCB का खूंखार बैटर

Devdutt Padikkal: RCB के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इन दिनों बेहतरीन फॉर्म…

Last Updated: April 6, 2026 11:39:42 IST

जब संगीत के मैदान में भिड़े रफी-मुकेश! एक गाने के लिए हुआ दंगल, आखिर कौन जीता सुरों की जंग?

Song Secrets: मोहम्मद रफी और मुकेश सुरों की दुनिया के महारथी थे. एक बार एक…

Last Updated: April 6, 2026 11:38:12 IST

Viral Video: चीखती रही बेजुबान! ट्रक ड्राइवर को नहीं आया रहम, उड़ीशा में गाय के साथ हैवानियत

Cow Viral Video: ओडिशा के मयूरभंज ज़िले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: April 6, 2026 11:35:27 IST

Varuthini Ekadashi 2026: वैशाख की पहली एकादशी, किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

Vaishakh Ekadashi 2026: इस माधव मास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान और…

Last Updated: April 6, 2026 11:14:58 IST

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II…

Last Updated: April 6, 2026 11:06:50 IST

आज चांदी का भाव 6 अप्रैल 2026: चांदी के रेट पर टिकी सबकी नजर! आज राहत की चमक या महंगाई का झटका?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 6, 2026 11:00:43 IST