<
Categories: मनोरंजन

Salman Khan with Robot: ISPL इवेंट में रोबोट ने दिखाया एटिट्यूड, सलमान खान से हाथ मिलाने में दिखाए नखरे, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे एक रोबोट से हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं लेकिन रोबोट कोई रिएक्शन नहीं देता. हालांकि बाद में उसका सेंसर सही होने के बाद उसने सलमान खान से हाथ मिलाया.

Salman Khan with Robot: बॉलीवुड के भाई जान यानी सालमान खान को देखने और उनसे हाथ मिलाने के लिए हर कोई व्याकुल रहता है. लोग सलमान को इतना प्यार करते हैं कि वे उनसे हाथ मिलाने और उनके साथ फोटो क्लिक कराना चाहते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा गया कि वे ISPL इवेंट में क्रिकेट मैच देखने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां एक रोबोट देखा और हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया लेकिन उसने कोई रिएक्शन नहीं दिया. 

सलमान खान को रोबोट ने दिखाए नखरे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि इवेंट में सलमान खान ने एक रोबोट देखा, तो वे खुशी-खुशी उसके पास पहुंचे. उन्होंने रोबोट को देखकर उससे हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया. हालांकि रोबोट ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया. इसके बाद रोबोट के पीछे खड़े इंसान ने रोबोट का सेंसर चेक किया. इसके बाद रोबोट एक्टिव हो गया और उसने सलमान खान से हाथ मिलाया. ये देख सलमान खान और वहां मौजूद लोग हंसने लगे और सलमान फैंस को हाय कहते हुए आगे बढ़ गए. इस दौरान उनके साथ उनकी बहन अमृता भी थीं. 

मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर्स

इस पूरी घटना को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद ये तेजी से वायरल होने लगा. इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर कर लोग मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘अब रोबो भाई का करियर खतरे में है’, वहीं दूसरे ने लिखा कि ‘रोबोट नाराज लग रहा है’. तीसरे ने लिखा कि सलमान खान को देखकर रोबोट के होश उड़ गए. एक ने लिखा कि सलमान खान से रोबोट डर गया है. 

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’

बता दें कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान एक भारतीय सैनिक का किरदार निभा रहे हैं, जिसने चीनी सौनिकों को मार गिराया था. फिल्म 17 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. वहीं इस फिल्म में सलमान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया और उसके बाद फिल्म का गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हुआ, जिसने फैंस को काफी भावुक किया. इस गाने को हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले चुके अरिजीत सिंह ने गाया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST