<
Categories: मनोरंजन

NICU में 110 दिन तक जिंदगी की लड़ाई लड़ती रहीं मालती, प्रियंका चोपड़ा ने जिंददगी के सबसे कठिन दौर का किया खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने अपने सबसे कठिन दिनों के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि मालती का जन्म समय से पहले हुआ था. इसके कारण वो NICU में 110 दिन तक जिंदगी की लड़ाई लड़ती रही. वो हमारी जिंदगी का सबसे कठिन समय था.

Priyanka Chopra: बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं.  वे देश ही नहीं विदेशों में भी काफी फेमस हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक किस्सा फैंस के साथ शेयर किया. उन्होंने बताया कि जब वे जिंगी के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, तो उन्हें बहुत डर लग रहा था. उस समय पर वे लगातार महामृत्युंजय मंत्र सुना करती थीं.

दरअसल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी फिल्म द ब्लफ के प्रमोशन के लिए जय शेट्टी के पॉडकास्ट में गई थीं. वहां पर उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय था, जब वो अंदर से टूट गई थीं. उस वक्त वो अपने घर में फायरप्लेस के सामने कम से कम 9 घंटे तक लगातार बैठी रही थीं. उन्होंने बताया कि उस समय उनके कमरे में महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और ओम नम: शिवाय मंत्र बजता रहता था. 

2022 में मां बनी थीं प्रियंका

बता दें कि जनवरी 2022 में प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से मां बनी थीं. वो वक्त खुशियों से ज्यादा परेशानी भरा रहा था. समय से पहले मालती का जन्म हुआ, जिसके कारण वो दौर काफी मुश्किल था. उन्होंने बताया कि जब मालती को NICU में रखा गया, तो प्रियंका और उनके पति निक की हालत बहुत खराब थी. उन्होंने कहा कि ये वक्त उनकी जिंदगी का सबसे कठिन वक्त था. उन्होंने मालती के लिए कहा कि वो एक चमत्कारी बच्ची है. उस समय पर वही बच्चा पाने की मेरी एकमात्र उम्मीद थी. 

समय से पहले जन्म की बात से घबरा गई थीं प्रियंका

उन्होंने बताया कि जब मालती के समय से पहले जन्म के बारे में उन्हें पता चला, तो वो काफी घबरा गई थीं. उन्हें जब इस बारे में पता चला कि उनकी बच्ची 27 सप्ताह में ही जन्म लेने वाली है, तो वो अंदर तक टूट गईं. वे लगभग 9 घंटे तक लगातार फायरप्लेस के सामने बैठी रहीं. मेरे दिमाग में इसे सुलझाने के लिए कोई विचार नहीं था. निक बाहर से आया और उसने मुझे पकड़ा और फिर हम दोनों अस्पताल गए. 

कोविड के दौरान हुआ मालती का जन्म

उन्होंने बताया कि मालती का जन्म कोविड के दौरान हुआ. उसका रंग बैंगनी पड़ गया था. एनआईसीयू नर्सों की छोटी उंगलियां भी उसके मुंह के लिए बहुत बड़ी लग रही थीं. मुझे उस समय की सारी झलक आज भी याद है. शुक्र है कि हमारी सरोगेट मदर ठीक थी. इसके कारण ही हम अपनी पूरी एनर्जी मालती के साथ शेयर कर रहे थे.

एक को ही मिलने की थी अनुमति

उन्होंने बताया कि मालती की बीमार होने के कारण मैं सुन्न हो गई थी और मुझे ये समझ नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए. एक समय था जब हममें से एक को ही अंदर जाकर उससे मिलने की अनुमति थी. उनकी मां और सासू मां आ गए थे लेकिन प्रियंका और जोनस अस्पताल में थे. वो उनके लिए बहुत दर्दनाक समय था. उन्होंने बताया कि जब मालती का जन्म हुआ, तो हम ऐसे हालात में नहीं थे कि हम मालती के जन्म के बारे में लोगों को बता सकें. 

मजबूरन देनी पड़ी बेटी के जन्म की खबर

प्रियंका चोपड़ा को एक मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि प्रियंका की बेटी के जन्म के बारे में खबर लीक हो गई है. अगर हम इसकी खबर नहीं छापेंगे तो भी तीन घंटे में खबर छप जाएगी. तब हमें मजबूरन मालती के जन्म की  घोषणा करनी पड़ी. हालांकि हम चाहते थे कि सही वक्त आने पर हम उन्हें ये जानकारी देंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST