New Bhojpuri Holi Song: होली के त्योहार को खआस बनाने के लिए प्रियंका सिंह और विजय चौहान ने रिलीज किया अपना धमाकेदार होली पार्टी सॉन्ग, इस गाने के मजेदार बोल और धमाकेदार म्यूजिक लोगों को काफी पंसद आ रहा है.
Priyanka Singh New Bhojpuri Song Nik Laage Rangwa
Priyanka Singh New Bhojpuri Song: पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री होली की मस्ती में मगन नजर आ रही है. खेसारी लाल और शिल्पी राज के बाद अब के बाद प्रियंका सिंह ने भी अपना नया भोजपुरी सॉन्ग ‘नीक लागे रंगवा’ रिलीज कर दिया है, जो होली के त्योहार को खास बना देगा. गाने के वीडियो में मुस्कान कुमारी अपने दिलकश अदाओं और हॉट डांस मूव्स के साथ कहर ढाती नज़र आ रही हैं
प्रियंका सिंह के नए भोजपुरी होली सॉन्ग ‘नीक लागे रंगवा’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने का वीडियो होली की जबरदस्त वाइब दे रहा है; गुलाल और रंगों से भरा महौल नजर आ रहा है. नए-नवेले जोड़े की रंगों भरी होली को खूबसूरती से दर्शाया गया है. गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुस्कान कुमारी अपने हॉट डांस मूव दिखा रही हैं, वहीं विजय चौहान उनके साथ मस्ती कर रहे हैं. एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं फैंस को दिलों पर वार कर रही हैं. मुस्कान कुमारी का बोल्ड अंदाज़ फैंस को दीवाना बना रहा है. वहीं विजयी चौहान अपने स्टाइलिश डैशिंग अंदाज में नजर आ रहे हैं.
गाने में पति-पत्नी के बीच होली के दौरान होने वाला प्यार और शरारत को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. गाने के वीडियो के अलावा इसके मजेदार लिरिक्स और धमाकेदार म्यूजिक लोगों का दिल छू रहे हैं. फैंस को गाना बेहद ज्यादा रोमांटिक लग रहा है. यही वजह है कि कुछ घंटों पहले रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने पर अब तक 39,309 व्यू आ चुके हैं. वहीं हजारों लोग इस गाने को लाइक कर चुके हैं, कमेट में भी फैंस इस गाने की तारीफें कर रहे हैं.
बता दें की नए भोजपुरी गाने ‘नीक लागे रंगवा’ को प्रियंका सिंह के साथ विजय चौहान ने भी अपनी अवाज दी है. गाने के लिरिक्स सिद्धू तिवारी ने लिखे है और म्यूजिक रौशन प्रताप ने दिया है. गाने के कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं. एडिटिंग का काम दीपक पंडित ने संभाला है. वही इस गाने को डायरेक्ट रवि पंडित ने किया है.
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…