इंडिया न्यूज़
‘Punjabiyan Di Dhee’ Song सिंगर गुरु रंधावा अपनी बेमिसाल गायकी से तो लोगों को दिवाना बनाते ही हैं उनके लुक्स के भी लोग कायल हैं। यही वजह है कि उनका कोई भी गाना (Song) आते ही छा जाता है।
हालांकि रिलीज से पहले ही दर्शकों को उनके गाने (Song) का इंतजार रहता है। अब गुरु रंधावा अपनी नई म्यूजिक एलबम लेकर आ रहे हैं। इस बार का उनका गाना (Song) और ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। क्योंकि उनके साथ एक बार फिर से बोहेमिया भी गाते हुए नजर आने वाले हैं। इससे पहले ये दोनों 6 साल पहले एक साथ नजर आए थे। गुरु रंधावा ने पोस्ट कर इस गाने की रिलीज की तारीख भी बता दी है।
‘पटोला’ सॉन्ग में एकसाथ आए थे नजर : पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और बोहेमिया इससे पहले ‘पटोला’ सॉन्ग (Song) में एक साथ नजर आए थे जो जबरदस्त हिट हुआ था। अब ये जोड़ी फिर से ‘पंजाबियां दी धी’ में धमाल मचाने के तैयार है।
जब गुरु और बोहेमिया साथ हो और कुछ धमाकेदार सामने न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। दर्शकों को उनके इस गाने का बेसब्री से इंतजार है। इस गाने को कुमार भूषण की म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।
ALso Read: मालदीव में बर्थडे वेकेशन एंजॉय कर रही हैं Actress Urvashi Rautela, उनके बिकिनी वीडियो ने मचाई सनसनी
इस दिन रिलीज होगा Song पंजाबियां दी धी :
गुरु रंधावा ने पोस्ट कर इस गाने के रिलीज की जानकारी दी है। पंजाबियां दी धी गाने को 3 मार्च को रिलीज किया जाएगा।
गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पंजाबियां दी धी का पोस्टर जारी किया है और इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,पेश है गाने का ऐसा पोस्टर जो धमाल मचा देगा। पंजाबियां दी धी 3 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है।