<
Categories: मनोरंजन

OTT पर रिलीज़ होते ही धमाल मचा रही ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म, साउथ की फिल्म ने जीता दिल, IMDb पर मिली 7.2 रेटिंग

Pyaar Prema Kalyanam: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर दबदबा बना लिया है. दर्शकों को ये पसंद काफी पसंद आ रही है.

Pyaar Prema Kalyanam: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म रिलीज हुई, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. ये फिल्म 02 घंटे 06 मिनट की है. इस फिल्म के रिलीज होते ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे ऊपर टिकी हुई है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘प्यार प्रेमा कल्याणम’. बता दें कि ये एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा है. इसकी कहानी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पावी और उसके पति के इर्द-गिर्द घूमती है.

क्या है कहानी और कहां देखें?

शादी के बाद पावी पुराने नियमों को तोड़कर ससुराल जाने से इनकार कर देती है. वो अपने मायके में रहती है और उसका पति अपना घर छोड़कर उसके साथ रहता है. यहीं से शुरू होता है हंसी-ठिठोली का तड़का. अगर आप भी इस फिल्म को देखने का मन बना चुके हैं, तो बता दें कि ‘प्यार प्रेमा कल्याणम’ 21 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.

फिल्म में इन एक्टर्स का दबदबा

इस फिल्म में एलन, राधिका सरथकुमार, सान्वे मेघना, योगी बाबू और एमएस भास्कर जैसे बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी हुई है. इससे साफ है कि आज के समय की जेन-जी को आकर्षित करने वाली ये फिल्म आपको काफी पसंद आ सकती है. इस फिल्म में आपको पारंपरिक नियमों के उलट चीजें देखने को मिल सकती हैं, जो आपको काफी पसंद आ सकती हैं.

IMDb पर 7.2 की रेटिंग

ये फिल्म अनोखे रिश्ते और पारिवारिक दबाव के कारण घर में अजीब और मजेदार स्थितियां पैदा होने के कारण लोगों को काफी पसंद आ रही है. इस फिल्म में आपको पारंपरिक शादी के ढर्रे का एक मजेदार रूप देखने को मिलेगा. ये फिल्म दर्शकों को इस कदर पसंद आ रही है कि इसको IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है.

ये भी पढ़ें: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है अमिताभ और अभिषेक बच्चन की ये फिल्म, अदला-बदली देख लोग रह गए थे हैरान

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दर्ज की रिकॉर्ड ग्रोथ

कंपनी ने लगातार दूसरी तिमाही में डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल की: आमदनी 19.5 प्रतिशत, एबिटा 28.0…

Last Updated: November 14, 2026 12:07:19 IST

झारखंड के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की बढ़ी मुश्किलें, 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, POCSO में FIR

Jharkhand Crime: झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची…

Last Updated: November 14, 2026 11:47:01 IST

Caught on CCTV: मौत बनकर गिरा होर्डिंग का खंभा! बाइक से जा रहे पति-पत्नी दबे, वीडियो देखकर कांप उठेंगे

Hoarding Pillar Accident Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बाइक सवार एक कपल के…

Last Updated: November 14, 2026 11:33:37 IST

दिल्ली वालों को मिलने वाली है जाम से आजादी! एक ही पिलर पर दौड़ेगी मेट्रो और गाड़ियां, तैयार हो रहे 3 डबल डेकर कॉरिडोर

Delhi Double Decker Corridor: दिल्ली की सड़कों पर जल्द जाम से राहत मिलने वाली है.…

Last Updated: November 14, 2026 11:27:27 IST

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 38 IAS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों के DM बदले; देखें पूरी लिस्ट

UP IAS Transfer: देर रात 38 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए. इनमें…

Last Updated: November 14, 2026 11:17:33 IST