Live TV
Search
Home > मनोरंजन > गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है अमिताभ और अभिषेक बच्चन की ये फिल्म, अदला-बदली देख लोग रह गए थे हैरान

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है अमिताभ और अभिषेक बच्चन की ये फिल्म, अदला-बदली देख लोग रह गए थे हैरान

Guinness World Record Film Paa: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की फिल्म पा को काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म में पिता ने बेटे और बेटे ने पिता का किरदार निभाया था. उनके इन किरदार और उनकी बेहतरीन एक्टिंग को देखते हुए फिल्म गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुई थी.

Written By:
Last Updated: August 24, 2026 13:42:24 IST

Mobile Ads 1x1

Guiness World Record Film Paa: बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी फिल्में हैं, जिनमें पिता और बेटे की जोड़ियों को काफी पसंद किया जाता है. साल 2009 में आई फिल्म ‘पा’ में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया. आर. बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पा’ में दोनों ने अपने असल रिश्ते से बिल्कुल परे काम किया था. अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन ने पिता और अभिषेक बच्चन के पिता अमिताभ बच्चन ने बेटे का किरदार निभाया था. यही अनोखी अदला-बदली फिल्म की सबसे बड़ी खासियत बनी और दोनों का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ.

बेटे ने पिता और पिता ने बेटे का निभाया किरदार

असल जिंदगी में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन के पित हैं. वहीं पा की कहानी में अमिताभ बच्चन अभिषेक बच्चन के पिता बने. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 13 साल के ऑरो का किरदार निभाया था. वहीं अभिषेक उसके पिता अमोल अर्ते बने थे. 

67 साल की उम्र में बने बच्चे

जिस समय अमिताभ बच्चन ने 13 साल के ऑरो का किरदार निभाया था, तब उनकी उम्र 67 वर्ष थी. ऐसे में 67 की उम्र में 13 साल के बच्चे का किरदार निभाना, अपने आप में ही एक अजूबा है. ‘पा’ में अमिताभ बच्चन का लुक देखकर दर्शक ही नहीं, खुद अभिषेक बच्चन भी हैरान रह गए थे. अमिताभ प्रोजेरिया से पीड़ित बच्चे का किरदार निभाया था. ये बीमारी एक दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति है, जिसमें बच्चों में उम्र बढ़ने के लक्षण सामान्य से काफी पहले दिखने लगते हैं. 

प्रोस्थेटिक मेकअप से बने बच्चे

अमिताभ को ऑरो के लुक में ढालने के लिए खास प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया था. मेकअप के बाद सेट पर पहली बार जब अभिषेक ने अमिताभ को देखा था, तो वह उन्हें पहचान तक नहीं पाए थे. एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया था कि जब उन्होंने अमिताभ को ऑरो के लुक में देखा, तो वे खुद हैरान रह गए थे. 

इमोशनल स्टोरी देख सब रह गए थे हैरान 

‘पा’ की कहानी का केंद्र ऑरो और उसके पिता अमोल के रिश्ते पर आधारित था. विद्या बालन ने ऑरो की मां का किरदार निभाया था. फिल्म में ऑरो अपनी मां विद्या के साथ रहता है और बाद में उसे पता चलता है कि अमोल ही उसका पिता हैं. 

कैसे बना गिनीज रिकॉर्ड?

‘पा’ की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक इसका अनोखी कास्टिंग था. वास्तविक जीवन के पिता और बेटे अमिताभ और अभिषेक ने पर्दे पर एक-दूसरे के उलट भूमिकाएं निभाई थीं. फिल्म की रिलीज के समय इसे दुनिया में अपनी तरह का अनोखा उदाहरण बताया गया. इसी वजह से दोनों का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से जोड़ा गया. फिल्म में अमिताभ और अभिषेक के किरदारों और एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था.

MORE NEWS